[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयकर विभाग के नोटिस को बताया राजनैतिक षड़यंत्र, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आचार संहिता में भी नहीं रूक रहा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग : दिनेश सुंडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आयकर विभाग के नोटिस को बताया राजनैतिक षड़यंत्र, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आचार संहिता में भी नहीं रूक रहा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग : दिनेश सुंडा

आयकर विभाग के नोटिस को बताया राजनैतिक षड़यंत्र, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आचार संहिता में भी नहीं रूक रहा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग : दिनेश सुंडा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

झुंझुनूं : कांग्रेस को इंकम टैक्स ने 1823 करोड़ रूपए की पैनल्टी का नोटिस दिया है। जिसके बाद एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर है। इसी क्रम में झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुंडा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के पक्ष में देशभर में चल रही हवा से भाजपा की नींद उड़ी हुई है। यही कारण है कि आचार संहिता में भी सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को ईडी और सीबीआई से दबाया जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस को इंकम टैक्स के सहारे परेशान किया जा रहा है। पहले तो इंकम टैक्स ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किया। इसका विरोध हुआ तो 135 करोड़ रूपए की बैंक खातों से कटौती करके कांग्रेस को चुनावों के समय आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। अब एक बार फिर कांग्रेस को परेशान करने के लिए 1823 करोड़ रूपए की पैनल्टी का नोटिस दिया गया है। ताकि कांग्रेस के नेता चुनावों की बजाय इन्हीं नोटिसों के जवाब देने में और पैसे जमा करवाने के लिए लगे रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह यदि कांग्रेस को परेशान किया तो वो दिन दूर नहीं। जब हर गांव और ढाणी से लोग सड़कों पर उतरेंगे। वहीं इस तानाशाही सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनावों में जनता वोट करके करारा जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना व अजय तसीड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली झुंझुनूं, नवीन खेदड़ गुढ़ागौड़जी, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी व शहबाज फारुकी, जिला सचिव मनोहर बाकोलिया, दिलीप डिग्रवाल, सोशल मीडिया इंचार्ज मोहित जनेवा, उप सभापति राकेश झाझड़िया, महिला कांग्रेस से शारदा ढाका, पार्षद प्रतिनिधि आजम भाटी, उम्मेद अली, मोहम्मद इलियास, महबूब, सीताराम, ताराचंद सैनी, मुमताज, सलीम कबाड़ी, महमूद, अयूब कबाड़ी, प्रेम कस्वां, लक्ष्मण सैनी, मनोज कुलहरि, राकेश राहड़, शीशराम, बनवारीलाल सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles