[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शुभकरण चौधरी के झुंझुनूं विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शुभकरण चौधरी के झुंझुनूं विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

शुभकरण चौधरी के झुंझुनूं विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के चुनाव के झुंझुनूं विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन बुधवार दोपहर 3:15 बजे बगड़ रोड स्थित राजघराना रिसोर्ट में संपन्न हुआ। विधानसभा कार्यालय का लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी, झुंझुनूं विधानसभा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, लोकसभा चुनाव संयोजक दशरथ सिंह शेखावत पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर झुंझुनूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सोपा है वे संकल्पबद्ध होकर जनता की सभी समस्याओं को लोकसभा में उठाकर उनका निराकरण करवा अपना कर्तव्य निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, राजस्थान में भजनलाल शर्मा की अगवाई में वे झुंझुनूं लोकसभा की जनता की हर परेशानी में अडिग होकर हमेशा खड़े रहेंगे। झुंझुनूं विधानसभा से प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी ने लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को विश्वास दिलाते हुए विधानसभा के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी 19 अप्रैल को झुंझुनूं विधानसभा से भारी बहुमत से विजय दिलाकर लोकसभा भेजने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उस लहर को वोटो में परिवर्तित करने का कार्य करेगा। इनके अलावा लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन महेश जीनगर ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, राजेश बाबल, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला, चनाना सरपंच चरण सिंह, सरपंच राकेश कड़वासरा, मोहर सिंह, राजू मरिक्सर, विजय डारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, गणेश तिवारी, अजय तिवारी, इंद्राज सैनी, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष बुधराम सैनी, विजय कुमार सैनी, प्रमोद जानू, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ललित जोशी, मनोज कुंडलवाल, संपत सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह छावसरी, पंकज टेलर, रवि लांबा, सुमेर कड़वासरा, दीपक स्वामी, नवल स्वामी, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, मनीष सैनी, डॉक्टर कमलचंद सैनी, सर्वण कुमार सैनी, जगदीश सैनी, सतपाल भेड़ा, सुनील विर्क,शंभू नेहरा, अमर सिंह बाकोलिया, विजेंद्र हटवाल, मुकेश शर्मा, रघुवीर सिंह डूडी, सुशील सिकलीगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles