ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत:एक दिन पहले ही बेटी के साथ ससुराल आई थी; पीहर पक्ष का आरोप- ससुर ओर पति ने मारपीट कर हत्या की
ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत:एक दिन पहले ही बेटी के साथ ससुराल आई थी; पीहर पक्ष का आरोप- ससुर ओर पति ने मारपीट कर हत्या की

नीमकाथाना : नीमकाथाना के एक घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालपक्ष का दावा है कि महिला ने खुदकुशी की है। वहीं पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महिला के ससुर और पति ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल महिला का जिला हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया हैं। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव कोटड़ा का है।
बता दें कि, कोटड़ा गांव में सोमवार शाम को प्रियंका (22) ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता पूरणमल ने बताया कि शाम को मृतका प्रियंका के ससुराल वालों ने आत्महत्या की जानकारी दी। हम लोग मौके पर गए तो शव नीचे रखा हुआ था, लेकिन उस कमरे में ना तो कोई रस्सी थी और ना ही फंदा था। हम लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की गई। पिता ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी मोके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।
मृतका महिला के पिता पूरणमल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका की शादी कोटड़ा निवासी विजेन्द्र मेघवाल के साथ 3 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मृतका प्रियंका के ससुर हंसराज और पति विजेन्द्र शराब पीकर मारपीट करता था। प्रियंका के ससुर हंसराज, पति विजेन्द्र ने दहेज कम देने को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, प्रियंका का प्रसव भी विजेन्द्र सिह ने अपनी बुआ के यहां सिघाना में करवाया।
मृतका के पिता ने बताया कि, सोमवार को उसे सूचना मिली कि आपकी लड़की प्रियंका की हत्या करके पंखे से लटका दिया है। जब कोटडा गए तो पति विजेन्द्र सिंह ने शव को नीचे उतार लिया था। इसके बाद विजेंद्र के परिवार वालों ने बिना अस्पताल ले जाए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रखी थी। उसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस को सूचना दी।
मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्मार्टम
मृतका प्रियंका का आज नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया हैं। मामले की जांच नीमकाथाना डीएसपी अनुज डाल कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि महिला के 2 साल की बेटी है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की हैं।
होली के दिन आई थी ससुराल
मृतका महिला अपनी बुआ के पास रह रही थी। महिला अपनी 2 साल की बेटी के के साथ होली के दिन ससुराल आई थी। मृतका के पिता ने बताया कि प्रियंका को समझाया था कि होली का त्योहार अपने ससुराल में मना। वो मेरी बात मान गए और होली के दिन ससुराल चली गई। अगले दिन धुलंडी को उसकी हत्या कर दी।