महिला कॉलेज की 105 स्टूडेंट को सम्मानित किया:राज्य स्तर पर बाक्सिंग और तीरंदाजी में प्रथम आने वाली मनीषा कंवर और सपना सैनी का सम्मान
महिला कॉलेज की 105 स्टूडेंट को सम्मानित किया:राज्य स्तर पर बाक्सिंग और तीरंदाजी में प्रथम आने वाली मनीषा कंवर और सपना सैनी का सम्मान
नीमकाथाना : नीमकाथाना राजकीय कमला मोदी महिला कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो मंजू वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में पूरे साल होने वाली सह शैक्षणिक गतिविधियों और सत्र 2022-23 की सभी वर्गों (कला, विज्ञान और वाणिज्य) में स्थान प्राप्त करने वाली करीब 105 स्टूडेंट्स को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य स्तर पर बाक्सिंग और तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्टूडेंट्स मनीषा कंवर और सपना सैनी को सम्मानित किया गया। इसी के साथ जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 5, अकादमिक में 13 और कॉलेज स्तर पर सह शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाली 85 स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा रंग प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में सह शैक्षणिक गतिविधियों का भी योगदान रहता है।
इस सत्र में कॉलेज स्तर पर सफाई, पानी की व्यवस्था, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार और डॉ. संदेश गौतम ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2142194


