पुरुषों की कई समस्याओं में फायदेमंद है कलौंजी

कलौंजी : गहरे काले रंग की दिखने वाली कलौंजी पुरुषों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आज के समय में खराब डाइट और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसे में, पुरुषों के लिए कलौंजी के बीज वरदान साबित हो सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी से लेकर स्टैमिना बढ़ाने तक कलौंजी के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में एक ग्लोबल समस्या बन चुकी है। इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए भी कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद है। पुरुषों के लिए कलौंजी के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से तनाव और नींद से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद
कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को सेक्स हॉर्मोन कहा जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से निपटने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन आप डॉक्टर की सलाह लेकर कर सकते हैं। इसका सेवन प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद
कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कलौंजी के बीज का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद निगेला सैटिवा और थाइमोक्विनोन जैसे तत्व प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए भी कलौंजी का सेवन फायदेमंद होता है।
स्टैमिना बढ़ाने में उपयोगी
पुरुषों की शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी को दूध के साथ मिलाकर पीने से आपकी स्टैमिना बूस्ट होती है। इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या में भी फायदा मिलता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।
बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद
बाल झड़ने की समस्या में कलौंजी के बीज का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। कलौंजी के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बाल झड़ने से रोकते हैं और बालों को घना और मजबूत बनाने का काम करते हैं। कलौंजी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाना इस समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
कलौंजी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या में कलौंजी के बीज को दूध में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।