[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता कमर कसें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष की हवा को कार्यकर्ता वोटों में परिवर्तित करें- दशरथ सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी जिला के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की एक बैठक बगड़ रोड स्थित जिला कार्यलय में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कसे। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय की हवा चल रही है, उस हवा को जिले के कार्यकर्ता वोटों में परिवर्तित करें। उन्होंने कहा कि जिस मंडल में मंडल अध्यक्ष, माहामंत्री एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं, उस मंडल में लोकसभा चुनाव के परिणाम उत्तम होंगे। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही लोकसभा में बड़ी विजय मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सी श्रेणी के बूथों को मेहनत कर बी श्रेणी में और बी श्रेणी की बूथों को ए श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर वे जिलाध्यक्ष के साथ मंडलों का प्रवास करेेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचाए। सैनी ने कहा कि हम लोकसभा का चुनाव 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। सांसद नरेंद्र कुमार खीच़ड ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने सो दिवस में संकल्प पत्र में किए वादों को पुरा करने की दिशा में तीव्रता से कार्य किया है।

भाजपा नेता बबलु चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकर में 370, 35ए, राम मंदिर जैसे गंभीर मुद्दों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरलता से सामाधन किया गया। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को निहारता है। मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटों को जीतकर पुन: देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकर बनेगी। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यशी को भारी बहुमत से विजय दिलाकर लोकसभा में भेजने का कार्य भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेेगा। इनके अलावा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने भी अपने विचार रखें। संचालन जिला माहामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया जबकि धनयवाद बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ ने किया।

इस मौके पर महेश जिनगर, खेतडी मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मेहाड़ा ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, नवलगढ़ मंडल अध्यक्ष शब्द प्रकाश बियाल, पिलानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, कोलिंडा मंडल अध्यक्ष देशराज राहड, अलसीसर मंडला अध्यक्ष मनोज कॉलेर, मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, बिसाऊ मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर माहामंत्री दिलीप सैनी, मनोज कुंडलवाल, रवी लांबा, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, सुमेर कड़वासरा, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, अनिल जोशी, सत्यवीर सिंह, मुकेश शर्मा बुडाना, पवन शर्मा खेतडी, दिनेश सिंह मेहाड़ा, किशन लाल गुर्जर, अजय नागोरा, रतन लाल सैनी, बाबू लाल सैनी नवलगढ़ ग्रामीण, ओम प्रकाश सैनी पिलानी, अनिल कुमार, ज्ञानचंद कुमावत मंडावा, शिवलाल सैनी, परमजीत सिंह कुलहरी बिशनपुरा, कैप्टन गोपीचंद जांगिड़, गोपी किशन पारीक, पवन धौलपुरिया, चंद्र प्रकाश जोशी, नवल स्वामी साहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी अपस्थित रहे।

Related Articles