[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा विकसित भारत एम्बेसडर की नमो ऐप कार्यशाला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा विकसित भारत एम्बेसडर की नमो ऐप कार्यशाला संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

झुंझुनूं : स्थानीय चूरु रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन में विकसित भारत एबेसेडर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत नमो एप की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अभियान के प्रदेश सहसंयोजक अनुराग जांगिङ ने कहा कि आज देश मज़बूत हाथो में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। देश की सीमाओ को आधुनिक अथियारों से सुसज्जित कर सैनिकों को मज़बूती दे भारत को शक्तिशाली देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभर कर विश्वपटल पर छाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नमों एप डाउनलोड करने की अपील भी की। इनके अलावा सांसद नरेन्द्र कुमार खिचड़, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगरपालिका बगङ चैयरमैन गोविंद सिंह राठोङ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर भी मंच पर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत भाषण ज़िलामहामंत्री राजेश दहिया ने दिया जबकि धन्यवाद ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने किया ।

इस मौक़े पर श्ज़िला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, रामनिरंजन पुरोहित, सुनिल लाम्बा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, रिशाल कंवर, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली, मण्डल अध्यक्ष ओम सोनी, होशियार सिंह, विकास स्वामी, सज्जन सिंह कोठारी, प्रकास सैनी, मनीष शर्मा, सतीश खीचङ, संजय गोयल, ललित जोशी, जगदीस गोस्वामी, गायत्री पुजारी, सुरेश शर्मा, मोहनलाल लाल सैनी, देवराज राहङ, मनोज कालेर, पूर्व प्रधान नरेंद्र पुनियां, सम्बू दयाल, पवन धौलपुरिया, दलीप सैनी, राजू मराठा, अंजू काला, राजपाल बर्बङ, निरज कुल्हरी, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles