[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने झुंझुनूं में जिलाध्यक्ष बदला:बनवारी सैनी को मिली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा ने झुंझुनूं में जिलाध्यक्ष बदला:बनवारी सैनी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने झुंझुनूं में जिलाध्यक्ष बदला:बनवारी सैनी को मिली जिम्मेदारी

झुंझुनूं : लोकसभा से चुनाव से पहले भाजपा ने जिलाध्यक्ष बदले है। झुंझुनूं में पवन मावंड़िया को हटाकर बनवारी लाल सैनी को जिलाध्यक्ष की कमान दी गई। इसके पीछे विधानसभा चुनाव को भी माना जा रहा है। क्योंकि विधानसभा में चुनाव में झुंझुनूं में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था। भाजपा सात में 2 ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। इसके अलावा कार्यकर्ता कई दिनों से जिलाध्यक्ष बदलने की मांग कर रहे थे। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है।

1999 में बनवारी लाल सैनी ने बीजेपी टिकट झुंझुनूं लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है।

बनवारीलाल सैनी दो बार सरपंच, दो बार जिप सदस्य, एक बार उप जिला प्रमुख रह चुके है। 2018 के विधानसभा चुनाव में नवलगढ़ से टिकट मिला था। लेकिन बाद में किन्ही कारणों से टिकट लौटा दी थी। परिवार खेती से जुड़ा है। खुद निजी स्कूल में टीचर थे। राजनीति में काफी समय से सक्रिय है। बनवारी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

Related Articles