जमीनी विवाद में हुई दो भाइयों की मौत का मामला:सदर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया; अब कुल पांच आरोपी पकड़े गए
जमीनी विवाद में हुई दो भाइयों की मौत का मामला:सदर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया; अब कुल पांच आरोपी पकड़े गए
नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत किशनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिस पर सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सदर थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया था जिसमें 2 सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गजानंद मीणा उर्फ गोपाल पुत्र लख्मीचंद और हरिकृष्ण मीणा उर्फ हरिकिशन पुत्र लाखाराम किशनपुरा को गिरफ्तार किया हैं। सदर थाना पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045400

