[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जीवजंतु कल्याण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जीवजंतु कल्याण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

राष्ट्रीय जीवजंतु कल्याण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा 14 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय जीव जंतु कल्याण दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचमुखी बालाजी मंदिर झुंझुनूं के पास जीव जंतुओं के प्रति सद्भावना व जीव जंतुओं के पालन पोषण आहार आवास के विषय में जानकारी एवं संवेदना जागृत करने हेतु पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा वाद विवाद‌ व लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्टाफ संस्था के वीर वीराएं एवं गणमान्य जन की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर जीव जंतु कल्याण के बारे में विचार व्यक्त कर जागरूकता पैदा की गई, वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केंद्र के पदाधिकारीयों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संस्था संरक्षक वीर डॉक्टर एसएन शुक्ला अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान संस्था सचिव वीर जय प्रकाश शर्मा जोन चैयरमेन वीर नागरमल जांगिड़ रीजन सेक्रेटरी वीर महेश कुमार मुंड वीर देवेंद्र कुमार गौड़, वीर शिव प्रसाद महर्षि, वीर चन्द्र प्रकाश शुक्ला, लाला टेलर अकराज कुरैशी विद्यालय स्टाफ एवं ‌काफी‌ संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Related Articles