नीमकाथाना में सड़क सुरक्षा अभियान:एसपी ने पहनाए बाइक चालकों को हेलमेट, नहीं लगाने वालों के कल से कटेंगे चालान
नीमकाथाना में सड़क सुरक्षा अभियान:एसपी ने पहनाए बाइक चालकों को हेलमेट, नहीं लगाने वालों के कल से कटेंगे चालान
नीमकाथाना : जिले में सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट और गुलाब के फूल भेंट कर नियमों की पालना के लिए हिदायत दी गई। बिना हेलमेट बाइक चला रहे बाइक चालकों को रोककर सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट पहनाया गया।
नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल, एएसपी शालिनी राज ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर की। नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 100 हेलमेट दिए गए। एसपी अनिल बेनीवाल ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। उसी के तहत दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए गए हैं।
एसपी अनिल बेनीवाल ने कहा कि आज निशुल्क हेलमेट देकर दुपहिया वाहन चालकों को हिदायत दी गई है। कल से शहर में कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की और से नियमों को फॉलो नही करने वाले दुपहिया वाहन के भारी मात्रा में चालान किये जायेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038642


