[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की जयपुर शहर कार्यकारिणी घोषित,71 नेताओं को पद:आरआर तिवारी की कार्यकारिणी में कई खाचरियावास समर्थक बाहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस की जयपुर शहर कार्यकारिणी घोषित,71 नेताओं को पद:आरआर तिवारी की कार्यकारिणी में कई खाचरियावास समर्थक बाहर

कांग्रेस की जयपुर शहर कार्यकारिणी घोषित,71 नेताओं को पद:आरआर तिवारी की कार्यकारिणी में कई खाचरियावास समर्थक बाहर

जयपुर : कांग्रेस ने जयपुर शहर की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 71 नेताओं को पद दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने जयपुर जिला कार्यकारिणी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

सीताराम शर्मा नेहरू को संगठन महासचिव और अरविंद गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आरआर तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने के सात महीने बाद कार्यकारिणी बनी है। तिवारी को जुलाई 2023 में जिलाध्यक्ष बनाया गया था। नई कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास समर्थकों को जगह नहीं दी गई है।

इन 15 नेताओं को बनाया उपाध्यक्ष

मोहम्मद सलीम, देवाराम राजोरिया, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गुलाम नबी, मदन सोलंकी, रामफूल मीणा, विजयपाल सिंह जादौन, गुलाम निजामुद्दीन,राजेश कुमार जोजोरिया,जगदीश शर्मा, हाजी उस्मान खान, पीडी शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, युगल किशोर शर्मा बबलेश, शेख महबूब अली।

इन 20 नेताओं को बनाया महासचिव
सुनील आमेरिया, अमित तिवारी, राधा कृष्ण जांगिड़, आशा सिंघानिया, अतुल पारस, मास्टर रियाजुद्दी,न विनय प्रताप भोपर, दिनेश व्यास, स्नेहलता भारद्वाज, रमेश कुमावत, राकेश कुमार जैन, बंशीधर शर्मा, मोहम्मद रफीक बाबा, विक्रम सिंह पंवार, हिना खान, शैलेश भार्गव, श्याम बिहारी गर्ग, हरीश लोगानी, साहिल खान, इमरान खान।

इन 30 नेताओं को बनाया सचिव

सुनील जैदिया, सिराजुद्दीन खान, छगन करोल, रामफूल मीणा, शीला तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, लेखराज सैनी, मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरैशी, इरशाद कुरैशी उर्फ टिल्लू, नरेश पंचोली, शाकिर मंसूरी, नितिन कुमार, मोहम्मद मंसूर आलम मन्नत, रोशन लाल शर्मा, मोतीलाल सैनी, राम प्रसाद गुर्जर, शंकर लाल मीणा, राजेंद्र मीणा, लाड कंवर राव, नीलम गौड़, आरिफा, ज्योति सिंह, सुभाष शर्मा जांगिड़, लोकेश कुमार सैनी, दीपक हर्ष, शबाना बीवी, रमेश राजा, हनीफ मोहम्मद पारा, दीपक धीर, दिनेश जांगिड़।

कार्यकारिणी में सोशल मीडिया प्रभारी का पद

जिला कार्यकारिणी में सोशल मीडिया प्रभारी का पद शामिल किया गया है। दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए हैं। सचिन चतुर्वेदी और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है।

दो प्रवक्ता

रतन सिंह भाटी और शत्रुघ्न शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है।

Related Articles