8 साल की मासूम से दुष्कर्म:बच्ची की मां और दादी को देख भागा आरोपी, पुलिस ने नाबालिग का करवाया मेडिकल
8 साल की मासूम से दुष्कर्म:बच्ची की मां और दादी को देख भागा आरोपी, पुलिस ने नाबालिग का करवाया मेडिकल

भरतपुर : भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इतने में बच्ची के परिजन उसे ढूंढते हुए झाड़ियों में पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की दादी ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
बच्ची अपनी दादी के साथ गई थी
घटना 1 बजे की है। नाबालिग की दादी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की, घर के पास उनकी एक गाय बंधी हुई है। वह बच्ची के साथ दोपहर 1 बजे गाय को खाना खिलाने के लिए गई थी। वह गाय को खाना खिला रही थी। तभी बच्ची ने अपनी दादी से कहा की वह घर जा रही है। दादी ने उसे घर जाने को कह दिया। बच्ची अकेले ही वहां से घर के लिए निकल आई।
दादी घर पहुंची तो बच्ची नहीं मिली
करीब 45 मिनट बाद नाबालिग की दादी अपने घर पहुंची। घर पर बच्ची की मां से उसके बारे में पूछा तो, बच्ची की मां ने बताया की, वह घर नहीं आई है वह तो आपके साथ ही गई थी। तब नाबालिग की मां और उसके दादी उसे ढूंढने के लिए घर से निकली। घर के आसपास काफी पेड़ पौधे हैं। उन्हें लगा बच्ची कहीं पेड़ पौधों की तरफ खेलने के लिए तो नहीं चली गई। तब बच्ची मां और दादी उसे ढूंढने के लिए उधर चली गईं।
दादी और मां पहुंचे तो आरोपी कर रहा था रेप
वहां एक खंडहर भी था। दोनों ने अंदर जाकर बच्ची को तलाशा तो, वहां एक व्यक्ति बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बच्ची की मां और उसकी दादी को देखकर भाग गया। जिसके बाद नाबालिग के परिजन घटना के बाद मथुरा गेट थाने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत बच्ची का मेडिकल करवाया। नाबालिग की दादी ने शिकायत दे दी है, फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके।