न्योराणा में महिलाओं ने स्कूल पर जड़ा ताला,5 अध्यापकों को पुनः विद्यालय मे लगाने की मांग
नीमकाथाना जिले के न्योराणा की सरकारी स्कूल में आज फिर सेग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल से हटाए गए पांचो अध्यापकों को फिर से लगाने की मांग की.
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के न्योराणा की सरकारी स्कूल में आज फिर सेग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल से हटाए गए पांचो अध्यापकों को फिर से लगाने की मांग की घटना की सूचना पर पाटन पुलिस और पाटन तहसीलदार मुनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया.
5 अध्यापकों को पुनः विद्यालय मे लगाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया की गांव के सामाजिक तत्व के लोगों द्वारा स्कूल की छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं. जिसको लेकर स्कूल प्रशासन को भी अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई 26 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान झगड़ा प्रसाद हुआ. उसके बाद 27 जनवरी को सैकड़ो ग्रामीण स्कूल स्टाफ को चेंज करने की मांग को लेकर स्कूल के ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया करीब 4 घंटे चले प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ,जिला शिक्षा अधिकारी पाटन तहसीलदार मुनेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीण से समझाइश कर मामला शांत करवाया.
अध्यापकों को स्कूल से हटाने की मांग
वहीं पांच अध्यापकों को स्कूल से हटाकर जिला शिक्षा कार्यालय में लगाया उसके बाद आज गांव के दूसरे पक्ष ने प्रदर्शन किया और पांचो अध्यापकों को फिर से लगाने या सभी अध्यापकों को हटाने की मांग की घटना की सूचना पर पाटन थाना अधिकारी इंद्राज सिंह,पाटन तहसीलदार मुनीश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया.
सीकर के नीमकाथाना जिले के न्योराणा की सरकारी स्कूल में आज फिर सेग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया है. आपको बता दें कि यह विरोध उन शिक्षकों के लिए हो रहा है .जिनपे आरोप है कि वह स्कूल में छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं.
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038896


