[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट्स ने श्याम भक्तों को पिलाया ठंडा शरबत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्काउट्स ने श्याम भक्तों को पिलाया ठंडा शरबत

स्काउट्स ने श्याम भक्तों को पिलाया ठंडा शरबत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : रींगस रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्काउट जल सेवा शिविर में गुरुवार को एकादशी पर्व पर श्याम भक्तों के लिए ठंडे मीठे शरबत की व्यवस्था की गई। स्काउट्स और गाइड्स ने यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को गुलाब और खस-खस का शरबत पिलाकर सेवा की।

संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि ग्रीष्मकाल में हर वर्ष रेलवे स्टेशन रींगस पर स्काउट जल सेवा शिविर लगाया जाता है। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एकादशी के अवसर पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के सहयोग से श्याम भक्तों को शरबत वितरित किया गया। शिविर में रेलवे प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया, सीएचआई श्याम सुंदर जांगिड़, सीएमआई मोहन सिंह मीणा सहित स्काउट्स, गाइड्स एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा दी।

Related Articles