[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शिमला में:शिमला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 4 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शिमला में:शिमला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 4 फरवरी को

यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शिमला में:शिमला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 4 फरवरी को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : यादव समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 4 फरवरी को ग्राम शिमला के होली चौक में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक विपिन विक्रम शिमला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश यादव अध्यक्ष ओबीसी कमिशन नई दिल्ली होंगे। अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव सामाजिक न्याय मंत्री हरियाणा सरकार करेंगे। विशिष्ट अतिथि संतोष यादव पूर्व स्पीकर हरियाणा सरकार, राजेंद्र यादव पूर्व गृहमंत्री राजस्थान सरकार, राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव, डॉक्टर जसवंत यादव विधायक बहरोड, बाबा बालक नाथ विधायक तिजारा, विधायक मामन यादव,राव दान सिंह विधायक महेंद्रगढ़, राव नरेश यादव पूर्व विधायक हरियाणा, डॉ अभय सिंह यादव विधायक नांगल चौधरी, सीताराम यादव विधायक अटेली, राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक, मनीष यादव विधायक शाहपुरा, ललित यादव विधायक मुंडावर, संदीप यादव पूर्व विधायक तिजारा, रामहेत यादव पूर्व विधायक किशनगढ़ वास, दिनेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा यादव महासभा, वीरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री युवा यादव महासभा, मदन यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, हरिकिशन यादव प्रधान बुहाना, कृष्ण कुमार यादव पूर्व प्रधान, नीता यादव पूर्व प्रधान, पंकज यादव चेयरमैन नारनौल, विनोद कुमार युवा नेता, शेर सिंह अध्यक्ष कर्मचारी संघ सचिवालय, राव ईश्वर सिंह व रामचन्द्र बोहरा आदि होंगे। सम्मेलन में अहीर रेजिमेंट बनाने, समाज में बुराइयों की रोकथाम एवम समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। विपिन यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles