सोमवार को जमुना रिसोर्ट में लगेगा फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस कैंप कैंप में दी जायेगी स्वस्थ, स्वच्छ खाद्य पदार्थों और मोटे अनाज की उपयोगिता की जानकारी
सोमवार को जमुना रिसोर्ट में लगेगा फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस कैंप कैंप में दी जायेगी स्वस्थ, स्वच्छ खाद्य पदार्थों और मोटे अनाज की उपयोगिता की जानकारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के बगड़ रोड़ स्थित जमुना रिसोर्ट में फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी करने के लिए एक शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी इकाई की ओर सोमवार को किया जायेगा। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक व्यापारी दुकानदार अपने नए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन बनवा सकेंगे साथ ही पुराने नवीनीकरण करा सकेंगे।
सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि इस अवसर पर लोगो को स्वस्थ, स्वच्छ खाद्य पदार्थों और मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ बनाने, भंडारण और बेचने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शिविर का लाभ उठाकर कोई भी व्यापारी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं रहे ध्यान रखें बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन खाद्य सामग्री बेचना गैर कानूनी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036608


