युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन

चूरू : केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया। लोहिया कॉलेज से शुरू हुआ मशाल जुलूस जिला कलेक्ट्रेट सर्किल तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ खान और विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान के संयोजन में निकाले गए मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओं को बेरोजगार करने की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही राजीव गांधी युवा मित्र को घर बैठा दिया गया। भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार कांग्रेस की गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद करने पर उतारु है। कांग्रेस की योजनाएं आमजन के हित के लिए शुरू की गईं थीं। जिन्हें आज भाजपा सरकार बंद कर रही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के चूरू प्रभारी अविनाश महला, प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुस्ताक खान, युवा कांग्रेस नेता हर्ष लाम्बा, जमील चैहान, रामनिवास सारण, सद्दाम हुसैन, सुनीता कपूरिया, शमशेर खान, इस्माइल तंवर, तोफीक खान सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।