[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए अनोखी रणनीतियों का प्रदर्शन किया।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए अनोखी रणनीतियों का प्रदर्शन किया।

सरकारी विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए अनोखी रणनीतियों का प्रदर्शन किया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान 

चिडावा : आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर बढ़ते हुए, पीरामल फाउंडेशन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर झुंझुनूं जिले के सरकारी विद्यालयों में नवाचार कर रही है। वर्तमान में गांधी फेलो द्वारा विद्यालयों में बच्चों के साथ बूटकैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किठाना में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में, बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से सामाजिक भावनात्मक एवं नैतिक शिक्षण संबंधित गतिविधियों को प्रस्तुत किया।

विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर, बच्चों ने भावनाओं को सही तरीके से समझने और नियंत्रित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का अभ्यास का प्रस्तुतीकरण समस्त ग्रामवासियों के समक्ष पेश किया। कार्यक्रम में, विद्यार्थियों ने अलग-अलग रोल्स में अभिनय करके अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस प्रयास से विद्यार्थियों ने न केवल रोल प्ले कला में माहिरत प्रदर्शित की, बल्कि उन्होंने अपनी भावनाएं सुरक्षित रूप से व्यक्त एवं नियंत्रण करने का एक नया तरीका भी दिखाया।

इस सामाजिक पहल के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों का समर्पित होने का अहसास हुआ और उन्हें अपने आत्मविकास में सहारा मिला। रोल प्ले द्वारा विभिन्न दैनिक परिदृश्यों को अभिनय करने से बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ी और उन्होंने अपनी भावनाओं को सकारात्मकता के साथ व्यक्त किया।

संस्था प्रधान सुमन थाकन, सरपंच सुभीता धनकड़, अध्यापकों, पधारे अतिथियों एवं ग्रामवासियों द्वारा गांधी फेलो अनामिका और मुंबई से आये लोकराज, साक्षात द्वारा किए गए इस सशक्तिकरण के प्रयास को सराहा और कहा कि ऐसे नवाचारी कार्यक्रम से बच्चों के विकास में योगदान मिलता रहेगा।

Related Articles