झुंझुनूं में हुए धार्मिक आयोजन:बच्चों ने मंत्रोच्चार के साथ बैंड वादन किया; प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
झुंझुनूं में हुए धार्मिक आयोजन:बच्चों ने मंत्रोच्चार के साथ बैंड वादन किया; प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
झुंझुनूं : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर झुंझुनूं के पंचदेव सर्किल के पास स्थित खेमी शक्ति मंदिर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदिर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 108 यजमानों द्वारा मूल रामायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य विशाल हरित के सान्निध्य में वेद्य विद्यालय के बच्चों ने भी मंत्र उच्चारण किया। इसके अलावा आदर्श बाल निकेतन स्कूल व जीबी मोदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति स्थापना का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। जिस सांसद नरेंद्र कुमार ,जेजेटी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबड़ेवाला, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, उमा टिबड़ेवाला, इं.बीके टिबड़ेवाला, कार्यक्रम के संयोजक संजय टीबड़ा, मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा मंदिर ट्रस्ट के ओमप्रकाश केडिया, प्रेमलता टिबड़ेवाला, सीए मनीष अग्रवाल, डॉ. रामनिवास सोनी, आरएसएस के जिला प्रभारी योगेंद्र सिंह सहित जेजेटी यूनिवर्सिटी का समस्त स्टाफ व श्रद्धालुओं ने देखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039691


