Ajmer Dargah: किन्नरों ने पेश की दरगाह में चादर, नाचते गाते पहुंचे ख्वाजा के दर
मोती कटला से ढोल धमाकों की थाप पर जुलूस के रूप में नाचते गाते हुए किन्नर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पहुंचे। जहां उन्होंने अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांगी।
अजमेर : अजमेर में इन दिनों चल रहा ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 812वां उर्स रविवार को बड़े कुल की रस्म के साथ समाप्त हो जाएगा। उससे पूर्व शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किन्नरों ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की।
मोती कटला से ढोल धमाकों की थाप पर जुलूस के रूप में नाचते गाते हुए किन्नर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पहुंचे। जहां उन्होंने अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांगी। दरगाह में चादर चढ़ाने आए किन्नरों ने बताया कि वह मुंबई और कर्नाटक से हर साल ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए अजमेर आते हैं और गरीब नवाज की बारगाह में चादर चढ़ाकर सभी के लिए दुआएं मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि दरगाह में आकर उनको दिली सुकून मिलता है और वह चादर पेश कर सभी के लिए दुआएं मांगते हैं। वहीं, नाचते गाते हुए किन्नरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन उमड़ पड़े और उनकी तस्वीरों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते हुए दिखाई दिए।
पुष्कर विकास हेतु पूर्ण सहयोग का यादव ने दिया विश्वास : रावत
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पुष्कर में निजी कार्यक्रम में आगमन पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने स्वागत किया। जल संसाधन मंत्री रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सदैव मार्गदर्शन मिलता है। पुष्कर विधानसभा व अजमेर जिले के विकास सहित प्रदेश के राजनीतिक और विकास के मुद्दों पर गहन सार्थक चर्चा हुई।

यादव पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए भी संवेदनशीलता के साथ प्रयास करते है। उन्होंने तीर्थ नगरी पुष्कर के विकास हेतु समस्त प्रकार की योजनाओं में केंद्र सरकार के स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया है। प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है। जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035097


