[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम लेटर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम लेटर

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम लेटर

चूरू : जिला कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी को ज्ञापन भी सौंपा।

समिति की कल्पना गर्वा ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 में 8 हजार 750 नर्सिंग ऑफिसर और 4 हजार 746 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर प्रोविजनल सूची जारी की जा चुकी है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि चिकित्सा विभाग की आवश्यकताओं को देखते हुए भर्ती की अंतिम सूची जारी कर हजारों बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नर्सिंग ऑफिसर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों का चयन होने के बावजूद रिजल्ट होल्ड कर रखा है। इसलिए उन्हें भी शामिल कर नियुक्ति दी जाए। इस अवसर पर बालकिशन बुंदेला, प्रताप सिंह हुड्डा, दिलबाग भांभू, राजेंद्र प्रसाद, अनिता प्रजापत, इंदू प्रजापत, मधु जगरवाल, हीरालाल कला, अनिता बाबल, पूनम व निर्मला भाकर आदि ने मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62