[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन आधार में गड़बड़ी कर दिव्यांग की पेंशन हड़पी:पीड़ित के पिता बोले- हमने कोई अपडेट नहीं करवाया, बिना सहमति कोई अपना बैंक खाता जोड़कर पैसे ले रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन आधार में गड़बड़ी कर दिव्यांग की पेंशन हड़पी:पीड़ित के पिता बोले- हमने कोई अपडेट नहीं करवाया, बिना सहमति कोई अपना बैंक खाता जोड़कर पैसे ले रहा

जन आधार में गड़बड़ी कर दिव्यांग की पेंशन हड़पी:पीड़ित के पिता बोले- हमने कोई अपडेट नहीं करवाया, बिना सहमति कोई अपना बैंक खाता जोड़कर पैसे ले रहा

सादुलपुर : सादुलपुर में जन आधार कार्ड में गड़बड़ी कर एक दिव्यांग युवक की पेंशन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिव्यांग युवक के पिता का आरोप है कि किसी ने उनकी सहमति के बिना परिवार के जन आधार में दो बार बैंक खाता अपडेट कर पेंशन की राशि उठा रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले दो महीने से पेंशन नहीं मिलने पर डॉक्यूमेंट चेक करवाया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया- सादुलपुर के वार्ड नंबर-2 महाराणा प्रताप चौक के रहने वाले राजेंद्र सिंह राजपूत (52) पुलिस को शिकायत दी कि उसके परिवार के जन आधार कार्ड में परिवार के पांच सदस्य जुड़े हुए हैं। जन आधार कार्ड में उसके बेटे पराक्रम सिंह की दिव्यांग पेंशन भी जुड़ी हुई है। जन आधार कार्ड में उसके बेटे का पंजाब नेशनल बैंक के खाता से जुड़ा है। उसमें कुछ समय पहले ते पेंशन आती थी।

राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके खाते में पेंशन की राशि आनी बंद हो गई, जिस पर उसने अपना जन आधार कार्ड चेक करवाया तो पता चला कि किसी ने उसके जन आधार कार्ड को दो बार उसकी सहमति बिना बैंक खाता अपडेट कर उसके पुत्र की पेंशन हड़प ली। आरोपी ने बडौदा क्षेत्रीय राजस्थान ग्रामीण बैंक मंडराइल जिला करौली का खाता नंबर जोड़ रखा है, जो किसी रिकी के नाम से है।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62