[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज स्टूडेंट्स ने थामी सड़क सुरक्षा की कमान:ट्रैफिक पुलिस के सहयोगी के रूप में दे रहे सेवा, वाहन सवारों को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉलेज स्टूडेंट्स ने थामी सड़क सुरक्षा की कमान:ट्रैफिक पुलिस के सहयोगी के रूप में दे रहे सेवा, वाहन सवारों को किया जागरूक

कॉलेज स्टूडेंट्स ने थामी सड़क सुरक्षा की कमान:ट्रैफिक पुलिस के सहयोगी के रूप में दे रहे सेवा, वाहन सवारों को किया जागरूक

चूरू : शहर के मुख्य चौराहों पर इन दिनों कॉलेज स्टूडेंट ट्रैफिक पुलिस की तर्ज पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन सवारों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दे रहे हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की योजना के तहत गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज के स्टूडेंट्स के द्वारा चूरू के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की पालना के लिए लोगों को जागरूक करने का अनूठा कार्यक्रम किया जा रहा है।

शहर के यातायात प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि सरकार की योजना के तहत 25 छात्र-छात्राओं के दल को गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज में ट्रेनिंग दी गई, जिसके तहत 5-5 के ग्रुप में स्टूडेंट के द्वारा दुपहिया वाहन सवारों और बड़े वाहनों के ड्राइवरों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्टूडेंट्स ने शहर के मुख्य बाजार में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन ड्राइवरों से समझाइश की।

उनसे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के अपील की। यातायात प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इन सभी स्टूडेंट्स की ओर से किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इससे खुद युवाओं को नियमों का ज्ञान होगा और आने वाले समय में पुलिस को भी काफी सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62