परिजनों से खतरा बताते हुए युवती ने मांगी सुरक्षा:नाबालिग की 25 साल के युवक से की सगाई, बालिग होने पर की लव मैरिज
परिजनों से खतरा बताते हुए युवती ने मांगी सुरक्षा:नाबालिग की 25 साल के युवक से की सगाई, बालिग होने पर की लव मैरिज
चूरू : बिना माता-पिता की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की परिवार के लोगों ने 25 वर्षीय युवक से सगाई कर दी। मगर लड़की को युवक पसंद नहीं होने के कारण उसने घर से भागकर अपने प्रेमी के संग लव मैरिज कर ली। इसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने परिवार के लोगों से खतरा होने की बात कही।
एसपी ऑफिस में सांखू फोर्ट निवासी 18 वर्षीय प्रियंका ने बताया कि उसने अपनी मनमर्जी से सांखू में ही जेसीबी चलाने वाले झुंझुनूं निवासी प्रमोद कुमार (23) के साथ लव मैरिज कर ली है। नौ जनवरी को दोनों घर से भाग गए। दिल्ली जाकर आर्य समाज में दोनों ने लव मैरिज कर ली है। अब अपनी मर्जी से प्रमोद के साथ रहना चाहती।
प्रियंका ने बताया कि 2 साल पहले जब वह 16 साल की थी। तब उसके परिवार के लोगों ने उसकी सगाई रतनगढ़ के 25 वर्षीय युवक से कर दी थी, जो उसको पसंद नहीं था। उसने बताया कि दो साल से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे को प्यार करते हैं। उस समय प्रमोद उनके गांव में जेसीबी चलाने का काम करता था। तब से उसके साथ जानकारी है। परिवार के लोगों ने जब मैं नाबालिग थी उसी समय 25 वर्षीय युवक से सगाई कर दी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039008


