सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण
सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चन्द्रकान्त बंका
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा गर्म वस्त्र वितरण अभियान के अंतर्गत लाल पहाड़ी क्षेत्र के आस पास जरूरतमंद लोगों को ढूंढ ढूंढ कर एवं मुक्ति धाम परिसर में 50 गर्म कंबल वितरण किए गए उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी, देवेंद्र कुमार गोड़, शिव प्रसाद महर्षि, आनंद गिरि महाराज, दशरथ सिंह, महेंद्र सिंह, सूमेर सिंह कर्णावत, अकराज कुरैशी, ओमप्रकाश ककराणीया, रफीक अहमद, एवं काफी संख्या में वीर वीराए एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।