प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के बयान पर मंत्री कैलाश चौधरी का पलटवार:बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता राष्ट्रपति बनते है, कांग्रेस में चमचागिरी-आकाओं के पीछे घूमने वालों को मिलता प्रतिनिधित्व
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के बयान पर मंत्री कैलाश चौधरी का पलटवार:बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता राष्ट्रपति बनते है, कांग्रेस में चमचागिरी-आकाओं के पीछे घूमने वालों को मिलता प्रतिनिधित्व

बाड़मेर : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बुधवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। शाम को बाड़मेर शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जायजा लिया। वहीं अधिकारियों को तय समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं डीआरएम से बात कर रेलवे से क्लिरेंस परमिशन देने के लिए फोन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अंदर चमचागिरी और आकाओं के पीछे घूमने वालों को प्रतिनिधित्व मिलता है। बीजेपी में बूथ कार्यकर्ता राष्ट्रपति बन जाता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष इतना कहना चाहूंगा कि वो रिसर्च करें की उस पर्ची में क्या था।

दरअसल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र की पचपदरा, बायतु, चौहटन और बाड़मेर विधानसभा के विभिन्न स्थान पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। मंत्री कैलाश चौधरी ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लिया। चौहटन फाटक तथा चौहटन चौराहे से गडरा सर्कल के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिजों का निरीक्षण करते हुए चौधरी ने डीआरएम सहित रेलवे अधिकारियों तथा एनएचएआई के अधिकारियों से फोन पर वार्ता करते हुए त्वरित गति से जल्दी कार्य पूरा करने को लेकर निर्देशित किया।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान का पलटवार किया। कहा कि उनने पास और कुछ बचा नहीं है। वो लोग पर्चियों का इंतजार करें और देखते रहे कि पर्ची में क्या था। उनको उस पर रिसर्च करना चाहिए कि उस पर्ची पर क्या लिखा था और क्या नहीं लिखा था। उनके पास यही समय है। आने वाले समय में बीजेपी की बार-बार सरकार आएगी। इसलिए उनको अब पर्ची का इंतजार करना, देखना और उनको 5 साल तक पर्ची के अंदर क्या है यह रिसर्च करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है वह भी सीएम बन सकता है। कांग्रेस के अंदर जो चमचागिरी करता है और आकाओं के पीछे घुमता है उनको प्रतिनिधित्व मिलता है। बीजेपी में बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता राष्ट्रपति बन सकता है। सिर्फ संभव है तो भारतीय जनता पार्टी में है। उस पर्ची में क्या लिखा था वह मैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को जरूर कहना चाहता हूं उस पर आपको रिसर्च करना चाहिए उसमें क्या था।
मंत्री ने बाड़मेर शहर में निर्माणाधीन दो ओवरब्रिज के काम का लिया जायजा
मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पूरे देश में इन्फ्रांस्ट्रकर के काम चल रहे है। बाड़मेर-जैसलमेर के अंदर भी कई प्रोजेक्ट चल रहे है। बाड़मेर में दो ओवरब्रिज का काम चल रहा है। इसको देखने के लिए आया हूं। जायजा लिया काम कितना हुआ है और कितना बाकी है और कोई कमी हो तो कैसे सुधार किया जाए। जो काम करते है वह समय पर पूरा करवाते है। पहले प्रोजेक्ट के काम शुरू होने के बाद समयावधि के 10-15 साल तक पूरे नहीं होते थे। इस प्रोजेक्ट को समय से पूरा किया जाएगा। रेलवे के संबंध में कुछ समय के लिए क्लिरेंस अटकी थी। उसको लेकर रेलवे डीआरएम से बात की है इससे जल्द जनता को फायदा मिल सके।
मंत्री ने कहा- बीजेपी में बूथ कार्यकर्ता को टिकट जाती है, इसके बाद मुख्यमंत्री बना दिया गया
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से कई समाज नाराज हो गए इस सवाल के जवाब पर बोलते हुए मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सभी को प्रतिनिधित्व मिला है। बीजेपी में बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को यह भी नहीं पता कि विधानसभा की टिकट मिल जाएगी। विधानसभा की टिकट के बाद मुख्यमंत्री भी बना दिया जाएगा। यह बीजेपी है इसका बहुत बड़ा परिवार है। यह विपक्ष के लोग है जो लड़ाने का प्रयास करते है। लेकिन बीजेपी में ऐसी कोई बात नहीं है। कार्यकर्ता डबल ऊर्जा के साथ लगेंगे।
सीएम से लेकर जितने भी मंत्री बने है सभी ऊर्जावान है। सभी वर्गो और क्षेत्र के विधायकों को उसके अंदर समाहित किया गया है। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह मंत्रिमंडल आने वाले समय में जनता की आंकाक्षाओं पर खरा उतरेगा। जनता की समस्या को हमारे विधायक और मंत्री दूर करेंगे।