[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुष्कर्म का मामला दर्ज:युवती का डरा धमकाकर अपहरण कर ले गए, जबरन शादी भी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

दुष्कर्म का मामला दर्ज:युवती का डरा धमकाकर अपहरण कर ले गए, जबरन शादी भी की

दुष्कर्म का मामला दर्ज:युवती का डरा धमकाकर अपहरण कर ले गए, जबरन शादी भी की

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डूमरा की रहने वाली एक युवती ने डरा धमकाकर अपहरण कर ले जाने और नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी करने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 30 अक्टूबर 2023 की रात करीब 11 बजे आरोपी कुमावास निवासी कर्मवीर ने उसको फोन कर बात करने की बात कहकर घर के बाहर बुलाया। वह घर बाहर देखने आई तो आरोपी कर्मवीर डरा धमकाकर गाड़ी में बैठाकर गांव भोड़की ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसको वहां से अपनी बुआ के बेटे अमित के घर किढवाना गांव ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जयपुर ले गया। वहां डूमरा गांव के रहने वाले आशीष ने राशन डीलर से आधार नंबर लेकर उसका डुप्लीकेट आधार कार्ड बनाया। रिपोर्ट में बताया कि तीन 2023 नवंबर को गाजियाबाद आर्य समाज में आरोपी ने जबरन उससे शादी कर ली और उसे वापस किढवाना ले गया। आरोपी ने किसी से बात करने पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। नौ नवंबर को पीडि़ता ने किसी का फोन लेकर अपने परिजनों को फोन कर कहा कि आरोपी उसको कमरे में बंद कर रखा है और मारपीट करते हैं इसके बाद परिजनों ने एसपी झुंझुनूं को रिपोर्ट दी। जिस पर सूरजगढ़ पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़िता को छुड़वाया।

मुकुंदगढ़ थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet