[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस एजेंसियों पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन की केवाईसी के लिए उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैस एजेंसियों पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन की केवाईसी के लिए उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान

गैस एजेंसियों पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन की केवाईसी के लिए उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान

खेतडी नगर : खेतडी नगर गैस एजेंसियों पर उज्जवला गैस कनेक्शन की केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। खेतड़ी में एचपी गैस एजेंसी के सामने कतार में लगी महिला विमला देवी, रेनू व सरोज ने ने बताया कि सुबह से ही एजेंसी के सामने लाइन लग जाती है। शाम तक भी उनका नंबर नहीं आ रहा है। उज्जवला गैस के कनेक्शन अधिकतर महिलाओं के नाम होने से महिलाओं को लाइन में लगना पड़ रहा है।

एजेंसी प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी में 5600 उज्जवला गैस कनेक्शन जारी किए हुए हैं, जिनमें से अभी तक 1500 की ही केवाईसी हो पाई है। इसके अलावा सामान्य गैस कनेक्शन के उपभोक्ता के लिए कोई पाबंदी नहीं है। वह कभी भी अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी करवा सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर के उज्जवला गैस कनेक्शनधारक को एक जनवरी से 450 रुपए में सिलेंडर दिए जाने की घोषणा के बाद से भीड़ उमड़ रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet