चिड़ावा के गोवला में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर:80 वर्षीय वृद्धा रमाबाई ने जिला कलेक्टर के सामने रखी पीड़ा, कहा – मेरे पास रहने को छत नहीं
जिला कलेक्टर ने बैठाकर नाश्ता करवाया और तुरंत पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए
चिड़ावा : जिला कलक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल की संवेदनशीलता एक बार और दिखाई दी, जब उन्होंने चिड़ावा पंचायत समिति के गोवला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की निवासी 80 वर्षीय वृद्ध रमाबाई ने जिला कलेक्टर के सामने रहने की छत नहीं होने की पीड़ा बताई। जिस पर जिला कलेक्टर ने पहले तो उन्हें से सम्मान बैठाकर नाश्ता करवाया, उसके बाद विकास अधिकारी रणसिंह एवं तहसीलदार कमलदीप पूनिया को उन्हें तुरंत पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया और शिविर की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को सभी योजनाओं का लाभ मिले। शिविर में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई योजना के 232, सुरक्षा बीमा योजना के 177 और उज्ज्वला योजना के 156 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
देखिये तशविरे :

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060636


