मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां:28 दिसंबर को खेतड़ी आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा , किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां:28 दिसंबर को खेतड़ी आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा , किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सोमवार को कलेक्टर ने रामकुमारपुरा में होने वाली सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर माकुल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार खेतड़ी में 28 दिसंबर को होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि 28 दिसंबर को खेतड़ी तहसील के रामकुमारपुरा में शहीद रामकुमार गुर्जर की स्मृति में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
किसान सम्मेलन के आयोजक भाजपा विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि उनके पिता शहीद रामकुमार गुर्जर की पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके एसपी अनिल बेनीवाल, एएसपी शालिनी राज, एसडीएम जय सिंह चौधरी, डीएसपी सतीश वर्मा, सीआई आसाराम गुर्जर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ताराचंद सैनी, एडवोकेट रोहिताश्व मनकस, रामनिवास लादी, रमेश गिराटी और बबलू अवाना सहित अनेक लोग मौजूद थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142329


