बड़ागांव में चुग्गा-पानी अभियान:छात्र-छात्राओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, गर्मी में बेजुबानों को मिलेगा दाना-पानी
बड़ागांव में चुग्गा-पानी अभियान:छात्र-छात्राओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, गर्मी में बेजुबानों को मिलेगा दाना-पानी
बड़ागांव : गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ागांव की निजी महाविद्यालय में ‘चुग्गा-पानी अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए तथा पक्षियों के लिए दाना और स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान गोमती देवी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि शेखावत ने कहा कि बढ़ती गर्मी और शहरीकरण के कारण पक्षियों को भोजन और पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने और उनके संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने को भी कहा।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सी.एल. शर्मा ने बताया कि ‘चुग्गा-पानी अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जीवों के प्रति दया, करुणा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
परिंडे बांधने तथा उनमें पानी भरने का संकल्प
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में पेड़ों और खुले स्थानों पर परिंडे बांधे तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को लेकर भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। गोमती देवी महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142402


