[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला अधिकारों की दी जानकारी:निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को दी जाएगी कानूनी सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

महिला अधिकारों की दी जानकारी:निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को दी जाएगी कानूनी सहायता

महिला अधिकारों की दी जानकारी:निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को दी जाएगी कानूनी सहायता

नीमकाथाना : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को नीमकाथाना में भूदोली रोड स्थित सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथिन और आशा सहयोगिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी थे। कार्यशाला में बाल विवाह संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक हितेश शर्मा ने सखी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टॉप सेंटर जो वर्तमान में सीकर में संचालित है, इस केंद्र में एक ही छत के नीचे निजी और सार्वजनिक दोनों स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा कानूनी सहायता मनोवैज्ञानिक और परामर्श आदि सेवाएं तत्काल प्रदान की जाती हैं।

मुख्य अतिथि उपनिदेशक संजय चेतानी ने संभागियों को बाल विवाह अधिनियम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम और महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला सलाह और सुरक्षा केंद्र की काउंसलर रजनी ने भी कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया, कमला देवी, मधुबाला यादव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी चिमनलाल, सुनील यादव, गोविंद सिंह तोमर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet