झुंझुनूं जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, 41 में से 29 सीटों पर जीत; भाजपा 11 पर सिमटी
कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, एक सीट निर्दलीय के खाते में; वार्ड 21 में दीपक कुमार की सबसे बड़ी जीत, वार्ड 24 में महज 148 मतों से हुआ फैसला
झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत झुंझुनूं जिला परिषद सदस्य चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 में से 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। कांग्रेस ने भाजपा से 18 सीटें अधिक हासिल की हैं। जिला परिषद में बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता है, जबकि कांग्रेस ने इस आंकड़े को आठ सीटों से पार कर लिया है।
कांग्रेस को 70 प्रतिशत से अधिक सीटें
पार्टीवार परिणामों पर नजर डालें तो कांग्रेस ने कुल सीटों में से 70.73 प्रतिशत पर जीत दर्ज की। भाजपा को 26.83 प्रतिशत और निर्दलीय प्रत्याशी को 2.44 प्रतिशत सीटें मिलीं। परिणामों ने जिला परिषद में कांग्रेस की मजबूत स्थिति स्पष्ट कर दी है।
दीपक कुमार ने 9,906 मतों से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
जिला परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या 21 के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार के नाम रही। उन्हें 16,369 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजाराम को 6,463 मत प्राप्त हुए। दीपक कुमार ने 9,906 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस प्रत्याशी शांति ने 13,537 मत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह सूरपुरा को 6,361 मतों से हराया। वहीं वार्ड संख्या 7 में कांग्रेस के जगदीश प्रसाद ने 18,573 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी मुनेश कुमार को 6,291 मतों से पराजित किया।
वार्ड 24 में महज 148 मतों से हुआ फैसला
चुनाव का सबसे नजदीकी मुकाबला वार्ड संख्या 24 में देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रतिराम ने भाजपा प्रत्याशी राजपाल सैनी को महज 148 मतों से हराया। रतिराम को 6,478 और राजपाल सैनी को 6,330 मत मिले। वार्ड संख्या 32 में कांग्रेस प्रत्याशी अनिता ने भाजपा प्रत्याशी गिरवर सिंह को 305 मतों से पराजित किया। वहीं वार्ड संख्या 18 में भाजपा की दीक्षा अहलावत ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार को 325 मतों से हराया।
कांग्रेस के 29 विजयी प्रत्याशी
समीरा अनीस खान (वार्ड 1), डॉ. भगवती वर्मा (2), डॉ. निकिता (3), सुशीला सीगड़ा (6), जगदीश प्रसाद (7), कविता कुमारी (8), श्रवण सिंह (9), कान्ता (10), किरण कुमावत (11), सरस्वती जांगिड़ (12), आशुतोष (13), शांति (15), कोमल भंवरिया (16), विजयपाल सिंह भाटीवाड़ (17), दिनेश कुमार (19), रंजना कुमारी धीवा (20), दीपक कुमार (21), रतिराम (24), सत्यवीर सिंह (25), अमर सिंह (26), निशा चनेजा (27), रजनीश (28), योगेश गुर्जर (30), मनीषा (31), अनिता (32), राजकुमार (33), सुन्दर (35), प्रवेश जानू (40) एवं खलील अली (41) ने जीत दर्ज की।
भाजपा के 11 प्रत्याशी जीते, एक निर्दलीय विजयी
विमल कंवर (वार्ड 4), हर्षिनी कुल्हरी (5), सरोज देवी (14), दीक्षा अहलावत (18), उर्मिला कंवर (22), मीनू कुमारी (29), सुरेन्द्र कुमार भाटिया (34), कल्पना गोयन (36), अंजू काला (37), बल्लाराम (38) एवं नेहा (39) भाजपा से विजयी रहीं। वहीं वार्ड संख्या 23 से शीला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की।
अब जिला प्रमुख के निर्वाचन पर निगाहें
जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी की निगाहें जिला प्रमुख के निर्वाचन पर टिक गई हैं। कांग्रेस के पास 29 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत है, ऐसे में जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। जिला प्रमुख का निर्वाचन निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा किया जाएगा। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस बहुमत के आधार पर किसे जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556983
