सीकर जिले की 16 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित, विजेताओं को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र
अजीतगढ़ से नेछवा तक पंचायत समितियों में चुने गए सदस्य, कई क्षेत्रों में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला; माकपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दर्ज की जीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले की 16 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस, भाजपा के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की।
अजीतगढ़ पंचायत समिति
अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 1 से हेमराज गुर्जर, 2 से संती, 3 से सीताराम, 6 से गोपाल सिंह, 7 से उर्मिला, 8 से रमेश कुमार, 10 से निशा कंवर, 11 से मंजू कंवर, 12 से ममता गुर्जर, 13 से मनोज कुमार, 15 से सीता राम रैगर, 16 से प्रमोद स्वामी और 17 से मलीका देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। वार्ड 4 से मंजु बुनकर (आरएलपी), वार्ड 5 से संज्या देवी, 9 से पूरण और 14 से सुप्यार देवी (भाजपा) विजयी रहे।
बलांरा पंचायत समिति
बलांरा में वार्ड 1 से मनीषा, 3 से रुबिया बानो, 6 से संजू देवी, 7 से सुभिता देवी, 9 से सतवीर, 12 से मंजु देवी, 14 से अजय कुमार और 15 से सुमन कुमारी चौधरी कांग्रेस से विजयी हुए। वार्ड 2 से राजेन्द्र कुमार, 4 से गुलाब, 8 से लिलू राम, 10 से विनोद देवी और 13 से रंजना शर्मा भाजपा के टिकट पर जीते। वार्ड 5 से स्नेहा बगडिया और वार्ड 11 से सरोज कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।
दांतारामगढ़ पंचायत समिति
दांतारामगढ़ में कांग्रेस की ओर से वार्ड 1 से अनिता चौधरी, 4 से पदमा राम यादव, 7 से सूरज्ञान वर्मा, 8 से मुकेश, 9 से सीता फगोड़िया, 10 से बिमला, 13 से सुभाष चन्द, 14 से सुमन देवी कुमावत और 15 से मोनिका सोगन विजयी रहीं। भाजपा से वार्ड 2 में ज्योति कंवर, 3 में केदार, 5 में प्रहलाद राम गुर्जर, 6 में ओमप्रकाश, 11 में रंजीत वर्मा और 12 में ज्योति कंवर ने जीत दर्ज की।
धोद ग्रामीण पंचायत समिति
धोद ग्रामीण में वार्ड 1 से प्रभात, 2 से लाली बानो, 4 से बलबीर, 7 से चन्दा, 8 से माया और 11 से सुरजा ने माकपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। वार्ड 3 से रामस्वरूप आरएलपी से विजयी रहे। कांग्रेस की ओर से वार्ड 5 में निशा, 6 में सबीना बानो, 9 में पुष्पा सौकरिया, 10 में दानवीर सिंह, 13 में पूनम कंवर, 14 में सरिता पालीवाल, 15 में रामचन्द्र, 16 में भंवरी, 17 में अंकित कुमार, 20 में मनभरी और 21 में अनिता ने जीत दर्ज की। वार्ड 12 से बाबु सिंह और 19 से सुमन भाजपा के टिकट पर विजयी हुए, जबकि वार्ड 18 से किशोर कुमार शर्मा निर्दलीय जीते।
धोद पंचायत समिति
धोद पंचायत समिति में वार्ड 1 से चुना राम, 10 से भोमा राम, 11 से रेशमी कंवर, 13 से किशना राम, 15 से राजेन्द्र प्रसाद और 17 से सीता कांग्रेस से विजयी रहे। भाजपा ने वार्ड 2 से प्रियंका सिंह राठोड़, 4 से बाबु लाल, 5 से श्याम सुन्दर, 6 से अंकित कुमार, 7 से ओमप्रकाश बिजारणियां, 8 से संतोष कुमारी, 9 से डिम्पल कंवर और 16 से मूलचन्द रणवाँ ने जीत दर्ज की। वार्ड 3 से सुमित्रा रणवां और 14 से शारदा यादव माकपा से विजयी हुईं। वार्ड 12 से मुकेश कुमार और 19 से शिव कंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।
फतेहपुर पंचायत समिति
फतेहपुर में कांग्रेस से वार्ड 3 में बनवारी लाल, 4 में सरिता कंवर, 10 में सुमेरा बानो, 13 में ओमप्रकाश और 15 में सुशीला देवी ने जीत दर्ज की। भाजपा की ओर से वार्ड 2 में केशर देवी, 5 में कमला देवी, 7 में ममता, 8 में सुमन और 14 में संतोष देवी विजयी रहीं। वार्ड 1 से मनोज कुमार आरएलपी के टिकट पर जीते। वार्ड 6 से सुमित्रा, 9 से रुखसार बानो, 11 से रोहित शर्मा और 12 से शिवानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।
खाचरियावास पंचायत समिति
खाचरियावास में कांग्रेस के वार्ड 3 से गुमानाराम, 4 से सन्तोष गढवाल, 5 से सुरेश कुमार वर्मा, 6 से जमना देवी, 9 से मदन लाल बलाई, 10 से हंसा बेनीवाल, 12 से यादराम और 15 से हनुमान सिंह जाट विजयी हुए। भाजपा से वार्ड 1 में दिलीप सिंह, 2 में चेन कँवर, 8 में नीतू सोनी, 11 में सुप्यार लाम्बा और 14 में प्रहलाद सहाय ने जीत दर्ज की। वार्ड 7 से प्रियंका आरएलपी और वार्ड 13 से गीता माकपा के टिकट पर विजयी रहीं।
खंडेला पंचायत समिति
खंडेला में कांग्रेस ने वार्ड 2 से रघुनाथ प्रसाद गुर्जर, 8 से बलदेव, 10 से झाबर मल, 11 से महेंद्र, 12 से मुरलीधर, 13 से भगवती, 14 से सुमन गीला, 15 से रचना नेहरा, 16 से बिरदी चन्द, 17 से रामेश्वरी देवी, 18 से श्रवणी, 23 से राजेंद्र, 24 से किरण देवी, 26 से मीनाक्षी, 27 से कैलाश, 28 से अन्नू मीना, 29 से सावित्री देवी, 31 से आनंद कुमार, 32 से ईश्वर, 33 से जीवराज कलाकार, 35 से सांवर मल और 37 से पूरन ने जीत दर्ज की। भाजपा से वार्ड 1 में संजना सैनी, 3 में अनिता वर्मा, 4 में महेंद्र कुमार, 5 में सुरेन्द्र सिंह, 6 में गीता, 7 में कमला, 9 में रणजीत सिंह चौधरी, 19 में अर्चना देवी, 21 में मंजू देवी, 22 में बबीता वर्मा, 25 में मंजू कुमारी, 30 में बबीता देवी और 36 में रवीना सैनी विजयी रहीं। वार्ड 20 से अशोक और 34 से कुलदीप सिंह चाहर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते।
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति
लक्ष्मणगढ़ में वार्ड 1 से प्रीति बारैठ, 9 से डॉ. नीतू चौधरी और 11 से नरेन्द्र कुमार भाजपा के टिकट पर विजयी हुए। कांग्रेस से वार्ड 2 में रामस्वरूप, 3 में मोहम्मद दाऊद अली, 4 में पुष्पा कंवर, 5 में विद्याधर, 6 में प्रभु राम, 7 में बबिता, 8 में दिनेश कुमार मंडीवाल, 10 में रवीना गिठाला, 12 में परमेश्वरी देवी, 13 में अनिता कुमारी और 14 में कोमल कंवर ने जीत दर्ज की। वार्ड 15 से अली शेर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए।
नीमकाथाना पंचायत समिति
नीमकाथाना में कांग्रेस से वार्ड 2 में सन्तरा, 3 में राजबाला, 4 में सुमन मीणा, 7 में संतोष, 8 में धोली देवी, 10 में फूलचन्द, 12 में मंजू खारडिया, 13 में फुली देवा, 14 में हरफूल, 15 में ईश्वर लाल वर्मा, 16 में मंजू देवी, 18 में इन्द्रा देवी, 20 में प्रेम, 21 में शांति देवी, 22 में ममता सैनी, 23 में गीता, 24 में रतन कंवर, 25 में सुमित्रा और 27 में सोहन विजयी हुए। भाजपा से वार्ड 17 में चंदा देवी और 19 में सोना ने जीत हासिल की। वार्ड 9 से ओमप्रकाश सैनी माकपा के टिकट पर विजयी रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 1 से कोयली, 5 से मंजू, 11 से विजय सिंह और 26 से शीला देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 6 से अजय लुनिवाल आरएलपी के टिकट पर विजयी हुए।
पलसाना पंचायत समिति
पलसाना में कांग्रेस से वार्ड 2 में कैलाश, 4 में सीताराम, 8 में संजू देवी, 9 में दिनेश कुमार, 10 में किरण देवी, 11 में सरिता देवी, 14 में अनिता, 16 में पूजा, 17 में अर्चना और 18 में प्रभा देवी ने जीत दर्ज की। भाजपा से वार्ड 1 में सन्तोष, 3 में सुरेश कुमार कुमावत, 5 में अंजू वर्मा, 6 में ज्याना देवी, 7 में ओमप्रकाश, 12 में चोथूराम, 15 में सन्तोष और 19 में जमना देवी विजयी रहीं। वार्ड 13 से गोकुल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते।
पिपराली पंचायत समिति
पिपराली में कांग्रेस के वार्ड 1 से मनिषा कल्याण, 2 से सुभिता, 4 से चुन्नी लाल, 5 से अर्जुन सिंह ढाका, 6 से अनीता कुमारी, 11 से ममता फोगावट, 12 से रामस्वरूप, 13 से फूलचन्द बलाई, 14 से ग्यारसी, 15 से सुप्यार और 16 से रश्मि भारती विजयी हुए। भाजपा से वार्ड 3 में विमला, 7 में राजेंद्र, 8 में बाबु सिंह, 9 में चम्पा और 10 में दौला राम ने जीत दर्ज की। वार्ड 17 से प्रभू सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी रहे।
रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति
रामगढ़ शेखावाटी में कांग्रेस से वार्ड 1 में सुनीता देवी, 4 में हसन खान, 6 में मदीना बानो, 8 में सुमन, 10 में संतोष देवी, 11 में मोसिम खान, 14 में मनोज और 15 में अनिता देवी ने जीत दर्ज की। भाजपा से वार्ड 2 में मामराज, 3 में वर्षा शर्मा, 5 में ओम प्रकाश वर्मा, 7 में अरविन्द सिंह और 9 में सरिता कुमारी विजयी रहे। वार्ड 12 से रिछपाल और 13 से भागीरथ मल कटारिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति
श्रीमाधोपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड 1 से आंची देवी, 2 से रोहित मांवर, 4 से संतोष, 5 से राजेन्द्र कुमार रैगर, 7 से महेंद्र कुमार, 9 से भागीरथ मल, 10 से प्रेम, 11 से शंकर, 12 से रेखा देवी, 13 से सीताराम, 14 से रूडी देवी, 15 से बसन्त कुमार वर्मा, 17 से सरिता जाट, 19 से रामनाथ, 20 से भैरू राम वर्मा, 21 से प्रदीप सिंह, 22 से ग्यारसी लाल और 23 से भंवरी विजयी रहीं। भाजपा से वार्ड 6 में बनारसी, 8 में छितर सिंह और 16 में प्रमिला ने जीत दर्ज की। वार्ड 3 से सुमन और 18 से प्रियंका आरएलपी के टिकट पर विजयी रहीं।
पाटन पंचायत समिति
पाटन पंचायत समिति के परिणामों में कांग्रेस से वार्ड 1 में अभय सिंह, 2 में संतोष, 3 में अमित कुमार, 5 में उर्मिला, 10 में संदीप कुमार, 11 में ईश्वर दत्त, 12 में नीरज, 13 में माधोसिंह मीणा, 17 में रामेश्वर दयाल सैनी, 18 में विमला और 19 में सुभाष ने जीत दर्ज की। भाजपा से वार्ड 4 में अमर सिंह, 6 में मुकेश कुमार, 8 में नीतू, 9 में सुमन कंवर, 14 में पुनम देवी, 15 में सपना देवी और 16 में बिमला विजयी रहीं। वार्ड 7 से पूजा देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतीं।
नेछवा पंचायत समिति
नेछवा में कांग्रेस से वार्ड 2 में पूजा बेरवाल, 3 में यासमीन बानो, 4 में बेगराज रेगर, 5 में किरण देवी, 6 में बिमला देवी, 7 में नेमीचन्द मेघवाल, 9 में भागीरथमल, 12 में राकेश कुमार, 14 में प्रहलाद राय सारण और 15 में सतीश चन्द ने जीत दर्ज की। भाजपा से वार्ड 1 में कंचन कुँवर, 8 में महेश कुमार सोनी, 10 में सुमन रायल, 11 में रामप्यारी और 13 में गीता देवी विजयी रहीं।
मतगणना के बाद सभी संबंधित पंचायत समितियों में निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अब पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556985
