सरकार परिवार सहित इच्छा मृत्यु या देश छोड़ने की अनुमति दे : आजम खान
जेल से रिहा होने के बाद बोले आजम खान, बोले- बेवजह किया जा रहा परेशान; ईडी पर भी लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश : जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने सरकार के सामने परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति देने या देश छोड़ने की अनुमति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों को उनसे इतनी ही नफरत है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, तो सरकार इन दोनों विकल्पों पर विचार करे। आजम खान ने कहा कि उन्होंने काफी संघर्ष किया है और आजादी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है।
उन्होंने जेल में रहने के दौरान अपने स्वास्थ्य पर पड़े असर का जिक्र करते हुए बताया कि उनका वजन 98 किलो से घटकर 70 किलो रह गया। आजम खान ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी बिना वारंट के गिरफ्तारी करने पहुंची थी और अदालत में झूठा शपथपत्र देकर न्यायालय को गुमराह किया गया। आजम खान ने कहा कि वह इस मामले में अदालत में याचिका दायर करेंगे।
आजम खान ने विश्वविद्यालय बनाने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उन्हें पहले पता होता कि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की कोशिश का उन्हें ऐसा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, तो वह यह रास्ता नहीं चुनते। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को जेल की परेशानियां झेलते देखना उनके लिए बेहद पीड़ादायक रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556967
