[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला अभिभाषक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:उप राष्ट्रपति को अपमानित करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जिला अभिभाषक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:उप राष्ट्रपति को अपमानित करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग

जिला अभिभाषक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:उप राष्ट्रपति को अपमानित करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने ओर अपमानित करने के मामले में नीमकाथाना जिला बार संघ ने सांसद पर कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह से नेताओं ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का उपहास किया है वह सिर्फ एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं है बल्कि संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है, इस अमर्यादित आचरण से पूरे संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति की नकल उतारना, धनखड़ को अपमानित करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की।

यह रहे मौजूद

इस दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र चौधरी, एडवोकेट मनीराम जाखड़, निशन कुमार, एडवोकेट गिरधारी बागड़ी, एडवोकेट भाना राम वर्मा, मुकेश शर्मा, रामकुमार, योगेश शर्मा सहित अनेक अभिभाषक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet