[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निलंबन किए गए ​​​​​​​सांसदों को बहाल करने की मांग:सीपीआईएम ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, सड़कों पर आंदोलन करने की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनीमकाथानाराजस्थानराज्य

निलंबन किए गए ​​​​​​​सांसदों को बहाल करने की मांग:सीपीआईएम ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, सड़कों पर आंदोलन करने की दी चेतावनी

निलंबन किए गए ​​​​​​​सांसदों को बहाल करने की मांग:सीपीआईएम ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, सड़कों पर आंदोलन करने की दी चेतावनी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में निलंबन किए गए सांसदों को बहाल करने की मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और संसद में सुरक्षा पर हुई चूक पर भी सवाल उठाए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी नीमकाथाना तहसील सचिव कामरेड रोशन लाल गुर्जर ने बताया कि प्रजातंत्र पर हमले बंद करते हुए संसद के निलंबित किए गए सांसदों को बहाल करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को ज्ञापन दिया।

कामरेड गोपाल सैनी ने बताया कि संसद में हाल ही में सुरक्षा चूक हुई है जो सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है, अगर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद ही सुरक्षित नहीं है तो इस देश का नागरिक सुरक्षित कैसे रहेगा। संसद सुरक्षा को लेकर सांसदों ने संसद में सुरक्षा पर चर्चा करनी चाही गृहमंत्री से सुरक्षा पर जवाब मांगा है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई इसके पीछे क्या साजिश है। गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा पर चर्चा करने पर ही लोकसभा व राज्यसभा के 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया जो प्रजातंत्र पर बहुत बड़ा हमला है।

गोपाल सैनी ने कहा कि संसद की निलंबित किए गए सभी 143 सांसदों को बहाल किया जाए, नही तो इस देश का नागरिक सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सचिव कामरेड रोशन लाल गुर्जर, कामरेड गोपाल सैनी एडवोकेट, कामरेड रतन सिंगल, कामरेड विनय सैनी, कामरेड कैलाश सोनी, कामरेड कैलाश सैनी, कामरेड खाजू द्दीन, कामरेड शीशराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet