किसान करा सकते हैं फसल बीमा:15 जनवरी तक ऋणी, 31 दिसंबर तक गैर ऋणी, तहसील-पटवार सर्किलवार बीमा तय
किसान करा सकते हैं फसल बीमा:15 जनवरी तक ऋणी, 31 दिसंबर तक गैर ऋणी, तहसील-पटवार सर्किलवार बीमा तय

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजाना में रबी फसल के लिए राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना पहले जारी की जा चुकी है। अब तहसील और पटवार सर्किल स्तर बीमा के लिए फसलों का निर्धारण किया गया है।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया करेगी। ऋणी किसानों से प्रीमियम बैंकों की ओर से राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर दिए गए इंटरफेस के माध्यम जमा किया जाएगा।
इसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी रखी गई है। वहीं, गैर ऋणी किसान 31 दिसंबर तक बीमा करा सकते हैं। बीमा निकटतम सीएससी या फिर बीमा एजेंट के माध्यम से कराई जा सकती है।
फसल | बीमित राशि | किसान प्रीमियम |
गेहूं | 85478 | 1282.17 |
जौ | 56826 | 852.39 |
चना | 70657 | 1059.86 |
सरसों | 87537 | 1313.06 |
तारामीरा | 30991 | 464.87 |
मसूर | 75552 | 1133.28 |
मैथी | 65924 | 3296.20 |
तहसील पटवार सर्किल | फसल |
बिसाऊ | चना, सरसों गेहूं |
बुहाना | गेहूं, चना, सरसों, तारामीरा |
चिड़ावा | गेहूं, चना, सरसों जौ |
गुढ़ागौडज़ी | चना, सरसों, गेहूं जौ, मैथी |
झुंझुनूं | सरसों, चना, गेहूं जौ |
खेतड़ी | सरसों, चना, गेहूं जौ, मसूर |
मलसीसर | सरसों, चना गेहूं |
मंडावा | सरसों चना, गेहूं |
नवलगढ | सरसों, चना, गेहूं जौ, मैथी |
सूरजगढ | सरसों, चना, गेहूं जौ |
उदयपुरवाटी | चना, गेहूं जौ, मैथी, सरसों |