टेलर की दुकान में दिनदहाडे़ चोरी:लॉक तोड़कर गल्ले में रखी नगदी ले गए, एक महीने चौथी चोरी
टेलर की दुकान में दिनदहाडे़ चोरी:लॉक तोड़कर गल्ले में रखी नगदी ले गए, एक महीने चौथी चोरी
झुंझुनूं : झुंझुनूं के बगड़ कस्बे में सोमवार को दिनदहाडे़ टेलर की दुकान में घुसकर चोर ने हाथ साफ कर दिया। दुकान के गल्ले में रखे नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
दुकान के लॉक लगा हुआ था। दुकादार किसी काम से बाजार गया हुआ था। पीड़ित दुकानदार पुष्कर ने बताया कि कस्बे में चावों वीरो स्कूल के पिछे स्थित रोड़ पर उसकी टेलर की दुकान है। सुबह 11 दुकान को लॉक करके बाजार गया था। वापस आकर देखा तो दुकान का लॉक टूटा हुआ था।
सामान बिखरा पड़ा था और दुकान के गल्ला भी खुला पड़ा था। गल्ले में 7 से 8 हजार रुपए रख रखे हुए थे, वो पैसे भी गायब थे।
चोरी के बाद दुकानकार ने बगड़ पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है, लगातार चोरी बढ़ रही है। एक महीने में चार चोरी हो चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038784


