Rajasthan New CM: राजे ने फिर दिखाई ताकत, BJP कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा; जानें CM चयन को लेकर क्या हो रहा?
Rajasthan New CM News: राजस्थान में वसुंधरा राजे लगातार अपनी ताकत दिखा रहीं हैं। पार्टी के विधायकों का राजे से मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं, अब भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है, ऐसे में चर्चा है कि राजनाथ सिंह समेत सभी पर्यवेक्षक आज ही जयपुर आ सकते हैं।

Rajasthan New CM: तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा को तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत मिला। इसके बाद से मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया। विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है। लेकिन, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
राजस्थान की सियासी हलचल पर नजर डाले तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करतीं दिखाईं दे रही हैं। रविवार सुबह दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर स्थित अपने आवास पर पहुंची। दोपहर बाद भाजपा के कई विधायक राजे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी राजे से मुलाकात की। राजे के दिल्ली से लौटने के बाद और विधायक दल की बैठक से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
भाजपा कार्यालय में हलचल तेज, आज ही जयपुर आ सकते हैं पर्यवेक्षक