[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस साल 3184 ईवी बिके, पिछले साल से 1818 ज्यादा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस साल 3184 ईवी बिके, पिछले साल से 1818 ज्यादा

इस साल 3184 ईवी बिके, पिछले साल से 1818 ज्यादा

उदयपुर :  ईवी पर सब्सिडी बंद, लेकिन बिक्री पर असर नहीं, उदयपुर में 4550 ईवी रजिस्टर्ड, केंद्र के आदेश पर प्रदेश सरकार ने राजस्थान इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2021 बनाई थी। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी क्षमता के अनुसार सब्सिडी तय करने का प्रावधान रखा गया। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जिसकी बैटरी क्षमता 2 किलोवाट से 5 किलोवाट होगी, उसे पांच हजार से 20 हजार तक की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। राशि सीधे वाहन मालिक के खाते में जाती।

उदयपुर : पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उदयपुर में साल 2021-22 में 1366 ईवी की बिक्री हुई थी। इसके बाद साल 2022-23 में 3184 ईवी बिके। यानी पिछले साल के मुकाबले 1798 वाहन ज्यादा बिके।

परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 4550 ईवी रजिस्टर्ड हैं। इनमें 4376 दोपहिया और 174 चौपहिया वाहन हैं। यह स्थिति भी तब है जब सरकार ने ईवी पर मिलने वाली सब्सिडी देना बंद कर दी है। साल 2022 के जुलाई माह तक ईवी की क्षमता के अनुसार 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही थी। लेकिन इसके बाद सरकार ने बिना किसी आदेश के सब्सिडी बंद कर दी। अब लोग विभाग के चक्कर काट रहे हैं। आरटीआे पीएल बामणिया ने बताया कि अभी पूूरे प्रदेश में सब्सिडी रुकी हुई है। इसकी वजह हमें भी नहीं पता है।

Related Articles