[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, सामाजिक जागरूकता अभियान पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, सामाजिक जागरूकता अभियान पर चर्चा

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, सामाजिक जागरूकता अभियान पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया, जिला चूरू की बैठक वार्ड संख्या 31 स्थित ओम कॉलोनी मोती भवन प्रांगण में सांवरमल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राधेश्याम स्वामी, जिला संयोजक डॉ. अशोक जांगिड़ सहित पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने ओबीसी वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान को लेकर दस प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की 96वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने 24 जून को प्रत्येक घर में पांच दीपक जलाकर उनके योगदान को याद करने तथा 25 जून को सुबह 10 बजे टाउन हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में 25 जून तक चलने वाले ओबीसी जागरूकता माह के तहत प्रतिदिन शाम 7 बजे मोहल्ला बैठकों और आसपास के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।

बैठक में चानण मल सैनी, बैजूराम जांगिड़, भंवर सिंह परिहार, डूंगर सिंह, गुमानीराम प्रजापत, कन्हैया लाल प्रजापत, नंदलाल सैनी, अर्जुन लाल सैन, ओमप्रकाश सैनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव चंद्रमोहन सैनी ने किया।

Related Articles