[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3 दिसंबर जादूगर छू मंतर- पीएम:कहा- करौली दंगों को भूलेगी क्या जनता, ऐसा मुख्यमंत्री कहां से लाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
करौलीचुनाव 2023टॉप न्यूज़देशराजस्थान

3 दिसंबर जादूगर छू मंतर- पीएम:कहा- करौली दंगों को भूलेगी क्या जनता, ऐसा मुख्यमंत्री कहां से लाए

3 दिसंबर जादूगर छू मंतर- पीएम:कहा- करौली दंगों को भूलेगी क्या जनता, ऐसा मुख्यमंत्री कहां से लाए

करौली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 10 विधानसभा सीटों के भाजपा विधायक प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कैला देवी गंगापुर मार्ग स्थित सिद्धार्थनगर में आयोजित जनसभा में भीड़ को देखकर पूछा कि आप चुनावी सभा में आए हो या विजय सभा में। पीएम बोले कि क्षेत्र जादूगर को संदेश दे रहा है। जादूगर छू मंतर हो जाएगा।

3 दिसंबर जादूगर छू मंतर। मोदी बोले कि कांग्रेस के पीएम ने स्वीकार किया था कि सरकार का पैसा जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा रह जाता है। 85 प्रतिशत पैसा गायब हो जाता है। मैं पूछता हूं वो कौन सा पंजा था जो 85 प्रतिशत कर लेता था। जनता ने ठान लिया है कि कांग्रेस को नहीं आने देना है। मोदी ने कहा कि राज्यों में कानून का राज हो ये सरकार की जिम्मेदारी होती है। राजस्थान में जब से कांग्रेस की सरकार है। तब से हर तीज त्योहार पर कोई न कोई बड़ा दंगा होता रहा है। पीएम बोले कि मैं बड़े दंगों की बात कर रहा हूं जो देश को चौंकाते हैं। अक्टूबर 2019 में टोंक, 2020 डूंगरपुर में दंगा, 2021 में झालावाड़ और बारां में दो बड़े दंगे और 2022 में कांग्रेस ने फिर धौलपुर और करौली को दंगों की आग में झोंक दिया। लोगों से रैली में पूछा कि करौली में जो हुआ उसे आप भूल सकते हैं क्या। जहां नव संवत्सर रैली पर फूल बरसने चाहिए, वहां पत्थर फेंके जाते हैं। पत्थरों से ना जाने कितने लोग लहूलुहान हुए। करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ और लोग परेशान हुए। पीएम ने कहा कि जुलूस पर हमला होता है। ये रुकते क्यों नहीं भाई। क्योंकि दंगा के आरोपी मुख्यमंत्री आवास पर दावत करते हैं। जो आरोपी को दावत दे वो आपकी रक्षा कर सकते हैं क्या। भाइयों आपके पास गाड़ी हो, बंगला हो, खेत खलियान हो खुशहाली हो।

जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

पीएम ने कहा कि आपको पता है आपके सीएम ने क्या कहा। आप सुनोगे तो आपका भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं महिलाएं झूठ बोलती हैं। झूंठे केस दर्ज कराती हैं। क्या कोई मां-बहन ऐसा कर सकती है। उनके मुंह से ये बात निकली कैसे। यहां मुख्यमंत्री और उनके साथी ऐसे बयान देते हैं। पीएम ने लोगों से पूछा क्या किसी रेपिस्ट को मर्द कहा जा सकता है। क्या किसी महिला की मर्यादा भंग करने वाले में मर्दानगी दिखती है। कांग्रेस सरकार के मंत्री बलात्कारी वाली बात पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। जो मर्दों को शर्मिंदा करता है। भाजपा सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। ये कांग्रेस और जयपुर के जादूगर दोनों झूठ बोलते हैं।

मोदी ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा किया था, लेकिन पांच साल बीत गए। सरकार नकली घी माफिया का सहारा बनी। हर जिले में किसान भवन बनाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के बंगले बन गए। पीएम ने कहा कि किसानों की आय के लिए सम्मान निधि को दोगना किया जाएगा। कांग्रेस का सिर्फ एक परिवार सर्वोपरि है। सब कुछ एक परिवार के नाम पर कर दिया। कांग्रेस को अन्नपूर्णा का नाम अच्छा नहीं लगा। उसी परिवार का नाम लगा दिया। ऐसे ही कई योजनाओं के नाम बदलकर एक ही परिवार के नाम पर कर दिए। राजस्थान को अपने झूठ के पुलिंदे से नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने क्षेत्र में चंबल पुल नहीं दिया, चंबल पांचना जागर लिफ्ट परियोजना नहीं दी। भाजपा ने ईआरसीपी योजना बनाई। ईआरसीपी के लिए कांग्रेस सरकार ने सहयोग नहीं किया। राजस्थान से कोई भी अफसर या नेता बुलाने पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण क्षेत्र में सब कह रहे हैं गहलोत जी कौनी मिले वोट जी।

पीएम ने कहा कि जल्द नल से जल घर-घर पहुंचेगा। क्षेत्र के पेयजल संकट समाधान के लिए चंबल करौली नादौती सवाई माधोपुर परियोजना दी है। जिन्हें कांग्रेस ने कभी याद नहीं किया। उनके लिए भी योजनाएं बनाई है और सभी के लिए योजनाएं बना रहे हैं काम चल रहा है।

मोदी की गारंटी यानी खास पूरा होने की गारंटी
मोदी ने कहा कि जिनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा उनके लिए भी गारंटी की गाड़ी गांव-गांव जाएगी। एक-एक गारंटी देगी 3 दिसंबर के बाद राजस्थान में महंगाई पर वार होगा। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा होगी।

3 दिसंबर कांग्रेस छूमंतर
पीएम ने कहा कि हमारी माता बहन दीपावली पर बहुत काम करती हैं। घर का कूड़ा करकट साफ करती हैं। ऐसे ही लोकतंत्र के पर्व भी साफ सफाई और कोने-कोने से कांग्रेस को साफ करने का आह्वान किया। मतदाताओं से शादी विवाह और अन्य सब काम छोड़कर पहले मतदान करने की अपील की। राजस्थान महिलाओं की मर्यादा के लिए मर मिटने वालों की धरती है, लेकिन यहां मंडरायल हो या मोहनपुरा या नादौती लोगों से पूछा याद है भूल गए। साथियों ये घटना जब याद आती है तो सिर शर्म से झुक जाता है। चाकसू और नागौर में जो हुआ दिल दहलाने वाला था। लोगों से पूछा साथियों ऐसे मुख्यमंत्री कहां से लाए हो, कितने जवान बेटा-बेटी शाम को घर नहीं लौटे और डेड बॉडी घर आ जाए तो ये पैसा किस काम का है। अगर जीवन सुरक्षित नहीं तो फिर रुपयों का क्या करोगे। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा राजस्थान के विकास लिए आवश्यक है।

Related Articles