[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी बोले- कांग्रेस सरकार को झुंझुनूं के लोगों से चिढ़:उपराष्ट्रपति का राजस्थान में आना अखर रहा है; पेपर लीक कांड की जांच होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोदी बोले- कांग्रेस सरकार को झुंझुनूं के लोगों से चिढ़:उपराष्ट्रपति का राजस्थान में आना अखर रहा है; पेपर लीक कांड की जांच होगी

मोदी बोले- कांग्रेस सरकार को झुंझुनूं के लोगों से चिढ़:उपराष्ट्रपति का राजस्थान में आना अखर रहा है; पेपर लीक कांड की जांच होगी

झुंझुनूं : पीएम नरेन्द्र मोदी ने झुंझुनूं में हवाई पट्टी पर जन सभा को संबोधित किया। मोदी ने जिले की सात सीटों को एक साथ साधा। सभा को संबोधित करते हुए कहा- यह भूमि परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह, वीर संतानों और वीर माताओं की भूमि है। ये मेरी सरकार का सौभाग्य है कि आजादी के इतने वर्षों बाद हमारे वीरों के नाम पर अंडमान में बीच के नाम रखे गए हैं। इनमें से एक द्वीप का नाम मेजर पीरू सिंह के नाम पर है। सीमा पर कहीं पर भी जाएं शेखावाटी का वीर तो मिलेगा ही।

पीएम ने कहा- मैं उनसे मिला तो मैंने कहा कि चुनाव में राजस्थान जाना होगा। मैं अब उन वीर सैनिकों की दिवाली की राम राम लेकर आपके पास आया हूं।

पीएम मोदी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
पीएम मोदी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत- के हालचाल है थारा, थारै से मिलकर मन राजी होगो- से की। उन्होंने शेखावाटी के देवताओं को नमन किया । शहीदों और सैनिकों की वीर धरा को नमन किया और कहा कि झुंझुनूं के बेटे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। इसी तरह मोदी ने सड़क हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी को श्रद्वांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं आदर पूर्वक उनको श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं।

गहलोत सरकार ने 5 साल काम नहीं किया

उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा- आपके यहां जादूगर मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले बता दिया कि उनके उम्मीदवारों व विधायकों ने पांच साल कोई काम ही नही किया, ये खुद ने बोला है। काम इसलिए नहीं किया क्योंकि दिल्ली में बैठे कांग्रेस बाजीगर व राजस्थान के जादूगर के बीच खेल चल रहा था।

जादूगर कुर्सी बचाने में थे, बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे हुए थे। इसके साथ साथ इनके विधायक और मंत्री नई जादूगरी कर रहे थे। उन तिजोरियों को सफाचट कर रहे थे। तिजोरियों में से माल गायब करने में लगे हुए थे और अब सीएम के लाल ने खुद लाल डायरी में लिख दिया है कि पापा की सरकार नहीं आएगी। इस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया है, इस कांग्रेस को वापस आनी चाहिए क्या, कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत नहीं बचनी चाहिए। शेखावाटी से यही पुकार आ रही है। अबकी बार भाजपा सरकार आ रही है।

पीएम ने कहा- परोपकार की परम्परा शेखावाटी का स्वभाव है, जो कमाता है वो समाज को लौटाता है। शेखावाटी की इस परम्परा को आज भारत आगे बढ़ा रहा है।
पीएम ने कहा- परोपकार की परम्परा शेखावाटी का स्वभाव है, जो कमाता है वो समाज को लौटाता है। शेखावाटी की इस परम्परा को आज भारत आगे बढ़ा रहा है।

कांग्रेस को झुंझुनूं के लोगों से चिढ़​

पीएम ने कहा- शेखावाटी उद्यम की धरती है, परिश्रम की पराकाष्ठा करने वालों की धरती है, सीमा पर जाएं या देश के किसी कोने में जाएं, झुंझुनूं का कोई न कोई मिल ही जाएगा। लेकिन कांग्रेस को यहा के लोगों से चिढ़ है। भाजपा ने झुंझुनूं के बेटे जगदीप धनखड़ को देश का उपराष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस ने पहले जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाने का विरोध किया, अब राजस्थान में आना भी उनको अखर रहा है।

कोई अपने प्रदेश, गांव – घर या रिश्तेदारों के यहां जाएगा या नहीं। ये शेखावाटी होनाहार लोगों की भूमि है, तेजस्वी लोगों की भूमि है। धनखड़ के साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। मेरे जैसे नेताओं के बहुत बड़े मार्गदर्शक हैं। ऐसे लोगों को जन्म इस धरती ने दिया है। शेखावाटी के धरती पर जन्मे लोगों ने भारत में कितने ही बड़े उद्योगों की स्थापना की। व्यापार कारोबार से कैसे राष्ट्र सेवा हो सकती है, यहां के चप्पे चप्पे पर दिखती है।

भारत पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत

पीएम ने कहा- आज भारत दुनियां की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है। आने वाले 5 साल तक मुफ्त राशन की योजना चलेगी। ये सकंल्प भी हमने लिया है। योजना को 5 साल और बढ़ा दिया ताकि गरीब का चूल्हा जलता रहे। आज हर गरीब को पक्का घर और घर तक नल से जल से पहुंचाने के लिए केंद्र भाजपा सरकार ने अपना खजाना माताओं बहनों के लिए खोल दिया है। आज देश के करोड़ों गरीब को भारत सरकार मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। जन औषधि केंद्र से दवाईयां 80 प्रतिशत डिस्काउंट देते हैं। 100 की दवाईयां 20 रुपए में मिल जाती हैं।

कांग्रेस ने सिर्फ एक ही परम्परा विकसित है, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण। इस नीति पर चलते हुए कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया है। कांग्रेस की यही मानसिकता है। बीते कई सालों में भारत के युवाओं को अवसर नहीं दिए। दुनिया में भारत के चंद्रयान की चर्चा है। भारत का मान बढ़ा है। इसका लोह पूरी दुनिया मान रही है। इसमें पिलानी की बहुत बड़ी भूमिका है। पिलानी के युवा स्पेश सेक्टर में काम रहे हैं नाम कमा रहे हैं।

पीएम ने कहा- भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्दी निर्णय लिया जाएगा।
पीएम ने कहा- भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्दी निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस सरकार रहती तो यह संभव ही नहीं हो पाता। कांग्रेस ने स्पेस सेक्टर में युवाओं के लिए दरवाजे बंद कर रखे थे। भाजपा सरकार ने स्पेस सेक्टर में युवाओं को खुलकर काम करने का मौका दिया। कांग्रेस युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है।

राजस्थान में हर पेपर लीक हुआ

पांच सालों में युवाओं के भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ हुआ। कोई परीक्षा ऐसी नही रही जिसका पेपर लीक नही हुआ हो। कोचिंग सेंटर पर छापे पडे़। इसके तार जुड़े जादूगर के मंत्रियों के करीब के जुडे़। जादूगर के करीब मंत्री के सारे रिश्ते नातेदार अफसर बन गए। लेकिन आपके बच्चे बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पेपर लीक कांड की जांच होगी। काले धन की कितनी भी बड़ी तिजोर हो, कितना बड़ा रसूखदार हो, वो बच नही पाएगा। उसे समाज का लूटा माल लौटाना पडे़गा।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने गरीबों को लूटा है पाई पाई का हिसाब देना होगा। कांग्रेस सरकार लूटने का कोई मौका नही छोड़ रही है। भाजपा के शासन वाले राज्य में पेट्रोल राजस्थान से 12 – 13 रुपए सस्ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पांच साल में सब कुछ छू मंतर कर दिया। जादुगर की सरकार है इसलिए छू मंतर कर दिया। होली, दिवाली, हनुमान जयंती हर त्योहार पर पत्थरबाजी हो रही है, कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जब वोट के लिए तुष्टीकरण सर्वोपरि हो तो दंगाई लोगों का हौसला बढ़ता है। इनके राज में बहन बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सीएम कहते है कि यहां की बेटियां फर्जी मामले दर्ज करवा रही है। ये माताओं बहनों को अपमान है।

Related Articles