PM मोदी पर प्रियंका गांधी का कमेंट, बोलीं- राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे, लगता है नया CM फेस तलाश रहे
Priyanka Gandhi Target PM Modi and BJP: प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

Priyanka Gandhi Target PM Modi and BJP: आज जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किये जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजस्थान के डूंगरपुर के सागवाड़ा में पहुंची हैं। यहां प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आदिवासी महापुरुषों का नाम बताकर आदिवासियों को रिझाने की कोशिश की है। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका ने मानगढ़ धाम में आदिवासियों के शहीद होने पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।
PM मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज
प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे हैं लगता है कि सीएम का चेहरा ढूंढ रहे हैं। पीएम मोदी राज्य में अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं तो फिर राजस्थान का प्रदेश चलेगा कौन? क्योंकि मोदी जी तो दिल्ली से आएंगे नहीं।
आज राजस्थान के सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।
राजस्थान की जनता इस बार इतिहास रचेगी। भाजपा की नीतियों से त्रस्त लोग रिवाज बदलकर रख देंगे।
कांग्रेस एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। pic.twitter.com/39kqXt7eer
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 17, 2023
धर्म और जाति के आधार पर राजनीति
प्रियंका ने आगे कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि देश में सबसे अधिक शक्ति जनता के हाथ में होती है। लोकतंत्र में जब चुनाव आता है तो हमें बहुत विवेक और सावधानी से सोचना चाहिए। आजकल धर्म जाति के आधार पर पार्टियां राजनीति कर रही है। इसलिए सोच समझ कर आगे बढ़ेंगे अगर कोई धर्म का नाम लेकर आपके यहां वोट मांगने आता है तो सावधान रहें। हम सब धार्मिक हैं ऐसा हिंदुस्तान में कोई आदमी नहीं जो धार्मिक नहीं है। आपको सोचना पड़ेगा कि वो धर्म के लिए देना है या काम के लिए देना है। यहां भाषण में धर्म की बात होती है घोषणाएं होती है लेकिन चुनाव के बाद कुछ काम नहीं होता।
सबसे अच्छी आदिवासी संस्कृति
प्रियंका ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि 40 साल की शहादत के बाद भी पूरा देश आज इंदिरा गांधी को याद करता है। इंदिरा गांधी ने अपना धर्म यह बनाया था कि देश की सेवा करनी है चाहे जान ही क्यों न चली जाए। इंदिरा गांधी का मानना था कि जल जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार पहले से हैं। इसी भावना के साथ इंदिरा गांधी जी ने काम भी किया है। इंदिरा गांधी कहती थी कि आदिवासियों की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है।