कलेक्टर-एसपी ने पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ निकाला फ्लैग मार्च : लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से की भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
नीमकाथाना : आगामी विधानसभा चुनाव और आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों ने गुरुवार को नीमकाथाना के नयाबास, पुछवाली, राणासर, सिरोही गांवों में फ्लैग मार्च किया । जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया । जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सिरोही गांव की महिलाओं से बात की और उनको आगामी 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन तैयार है ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करने और भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने आमजन को सी-विजील एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत कंट्रोल रूम में भी की जा सकती है । फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज सहित पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047751


