[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार:दो माह के बकाया वेतन के भुगतान और पेंशन जारी करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार:दो माह के बकाया वेतन के भुगतान और पेंशन जारी करने की मांग

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार:दो माह के बकाया वेतन के भुगतान और पेंशन जारी करने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी के रोडवेज डिपो परिसर में गुरुवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बकाया वेतन संबंधी मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने दो माह से बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

कर्मचारियों ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी पिछले काफी समय से वेतन संबंधी मांगों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उच्च अधिकारियों की उदासीनता के चलते कर्मचारियों के वेतन का समाधान नहीं हो पा रहा है। सितंबर व अक्टूबर माह के बकाया वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पैंशन बकाया हो जाने के कारण कर्मचारियों ने जल्द वेतन देने की मांग की थी, लेकिन दो माह भी जाने के बाद भी रोडवेज प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों का वेतन व पेंशन जारी नहीं की जा रही है।

कर्मचारियों ने बताया कि दीपावली का त्योहार आने को हो गया, लेकिन कर्मचारी अभी तक वेतन का इंतजार करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा द्वारा निगम प्रशासन व चुनाव आयोग को पूर्व में सूचित कर दिया गया था। जिसको लेकर कुछ जगहों पर वेतन जारी किया गया है, लेकिन खेतड़ी डीपो में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का दो माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट आ गया।

इस संबंध में 3 सितंबर को भी संयुक्त मोर्चा ओर निगम प्रशासन के बीच बैठक हुई थी, जिसमें एक अक्टूबर को नियमित वेतन व पेंशन देने का लिखित रूप से समझौता किया गया था। इसके बावजूद भी निगम प्रशासन ने पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर वेतन व पेंशन जारी करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विक्रम गुर्जर, करतार शर्मा, सहीराम गुर्जर, मोहम्मद असलम, सुनील देवी, चंद्रावती देवी, बजरंग सिंह, वीरेंद्र डागर, बहादुर सिंह यादव, शीशराम लांबा, जगदीश गुर्जर, राजेश शर्मा, सूरजभान आर्य, मदन जांगिड़, बनवारी लाल सैनी, धनाराम, हरनाम सिंह, प्यारेलाल जांगिड़, जयपाल जांगिड़, स्वरूप सिंह, लीलाराम जांगिड़, महेश सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles