उदयपुरवाटी से भगवाना राम सैनी कांग्रेस के प्रत्याशी:2018 में हार गए थे; जिला परिषद सदस्य भी रहे, भाजपा के शुभकरण चौधरी होंगे सामने
उदयपुरवाटी से भगवाना राम सैनी कांग्रेस के प्रत्याशी:2018 में हार गए थे; जिला परिषद सदस्य भी रहे, भाजपा के शुभकरण चौधरी होंगे सामने
उदयपुरवाटी : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से एक और सूची जारी कर दी गई है। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने इस बार फिर पूर्व प्रधान भगवाना राम सैनी को मौका दिया है। सैनी 2018 में भी कांग्रेस से प्रत्याशी थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे।
सैनी 2010 में उदयपुरवाटी पंचायत समिति के प्रधान चुने गए थे। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको विधानसभा चुनाव 2018 में प्रत्याशी बनाया था। 2018 में बसपा के राजेंद्र सिंह गुढा चुनाव जीत गए थे। भारतीय जनता पार्टी के शुभकरण चौधरी 5534 वोट से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस पार्टी के भगवाना राम सैनी तीसरे नंबर पर रहे थे। सैनी इससे पहले जिला परिषद सदस्य भी रहे हैं।

सैनी पायलट गुट से माने जाते हैं
भगवाना राम सैनी का मुकाबला यहां बीजेपी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी से होगा। शुभकरण चौधरी उदयपुरवाटी से 2013 में विधायक रह चुके हैं। उदयपुरवाटी से अभी राजेंद्र गुढ़ा विधायक हैं। जो बसपा के टिकट से जीते थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ महीने पहले वे गहलोत के विरोध हुए। जिसके बाद उन्हें मंत्री परिषद से बर्खाश्त कर दिया गया। हाल फिलहाल वे शिवसेना में हैं। माना जा रहा था कि भाजपा यह सीट अब शिवसेना को गठबंधन में दे देगी, लेकिन भाजपा ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में देखना होगा कि गुढ़ा को टिकट मिलता है या वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
| वर्ष | विधायक | पार्टी |
| 2018 | राजेंद्रसिंह गुढ़ा | बसपा |
| 2013 | शुभकरण चौधरी | भाजपा |
| 2008 | राजेंद्रसिंह | बसपा |
| 2003 | रणवीरसिंह | एलजेएनएसपी |
| 1998 | शिवनाथसिंह | कांग्रेस |
| 1993 | शिवनाथसिंह | निर्दलीय |
| 1990 | मदनलाल सैनी | भाजपा |
| 1985 | भोलाराम | कांग्रेस |
| 1980 | वीरेंद्र प्रताप सिंह | जेएनपी जेपी |
| 1977 | इंद्रसिंह | जेएनपी |
| 1972 | रामेश्वर लाल | निर्दलीय |
| 1967 | एस सिंह | कांग्रेस |
| 1962 | जीव राज | एसडब्ल्यूए |
| 1957 | शिवनाथसिंह | कांग्रेस |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050084


