[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पुलिस की डीएसटी के साथ बड़ी कार्रवाई:16 लाख किए जब्त, बाइक पर बैग में ले जा रहे थे रुपए, नहीं दे पाए हिसाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पुलिस की डीएसटी के साथ बड़ी कार्रवाई:16 लाख किए जब्त, बाइक पर बैग में ले जा रहे थे रुपए, नहीं दे पाए हिसाब

चिड़ावा पुलिस की डीएसटी के साथ बड़ी कार्रवाई:16 लाख किए जब्त, बाइक पर बैग में ले जा रहे थे रुपए, नहीं दे पाए हिसाब

चिड़ावा : शहर में देर शाम को चिड़ावा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाखों की नगदी ले जाते हुए दो युवकों को पकड़ा है। संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर युवकों को भी हिरासत में लिया गया हैं।

चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि डीएसटी टीम के कांस्टेबल सुरेंद्र काजला को दो युवकों के चुनावों के लिए लाखों की नगदी लेकर पिलानी बाईपास चौराहे की तरफ जाने की सूचना मिली। काजला ने चिड़ावा थाना पुलिस और डीएसटी टीम को सूचना से अवगत करवाया। जिसके बाद सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में पिलानी रोड पर बाईपास चौराहे पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।

यहां पर दो युवक एक प्लेटिना बाइक पर बीच में बैग रखकर आते मिले। पुलिस ने युवकों को रूकवाया तो पूछताछ में बैग के बारे में पूछा तो दोनों युवक दिनेश कुमार और राकेश कुमार (निवासी हमीरवास चूरू) सकपका गए। वे कोई जवाब नहीं सके। बाद में युवकों को तसल्ली के साथ पूछा तो उन्होंने बताया कि बैग में 16 लाख रुपए हैं। 500 रुपए की 32 गड्डी बैग में मिली। जिसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। युवक इन रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसको लेकर इनकम टैक्स और एफएस फ्लाइंग स्क्वाड्स को भी सूचना दी गई है।

ये है आचार संहिता में नियम

विधानसभा चुनावों को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता में कोई भी व्यक्ति बिना प्रशासनिक इजाजत के 50 हजार रुपए से अधिक राशि लेकर परिवहन नहीं कर सकता। अन्यथा इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानकर रुपए जब्ती की कार्रवाई की जाती है और रुपए ले जाने के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होती है।

टीम में ये रहे शामिल

टीम में सीआई विनोद सामरिया, एएसआई ईश्वर सिंह, डीएसटी इंचार्ज शेर सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, सुनील, बलबीर, सुनील कुमार, डीएसटी थाने के बुलेश कुमार, संदीप गांधी, सुरेंद्र काजला, दिनेश कुमार, अंकित, अमित मोडसरा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet